कवई पहाड़पुर में होली मिलन समारोह, होली के रंग में रंगे सपा कार्यकर्ता

कवई पहाड़पुर में हुआ भव्य आयोजन
होली मिलन समारोह में सपा कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल से दी शुभकामनाएं
कवई पहाड़पुर में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम
चंदौली जिले के धानापुर विकास खंड स्थित कवई पहाड़पुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह समाज में एकता का भाव पैदा करने का सशक्त माध्यम है।

आपको बता दें कि चंदौली सांसद वीरेन्द्र सिंह ने बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने वोट के अधिकार से समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाया। उन्होंने पीडीए को मजबूत करने के लिए बच्चों की शिक्षा और संगठन पर जोर दिया।
सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष डॉ. बीरेंद्र बिंद ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसान, गरीब और नौजवानों की उपेक्षा की जा रही है।

इस कार्यक्रम में रामभवन मौर्य, रामजन्म यादव, डॉ. एमके बिंद, राजीव यादव, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, आशुतोष सिन्हा, राजेश यादव, अंजनी सिंह, नफिस अहमद और आतिफ खान जिद्दी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*