जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पशुओं में लंपी वायरस से बचाव हेतु डोर-टू-डोर टीकाकरण अभियान

गर्मी के मौसम में पशुओं को दिन में घर के अंदर रखने और शाम को ठंडक के बाद बाहर निकालने की सलाह दी गई है, जिससे वे लू और मौसमी बीमारियों से बचे रहेंगे।
 

धानापुर ब्लॉक में शुरू हुआ लंपी वायरस टीकाकरण अभियान

पशु चिकित्सा अधिकारी और पैरावेट की टीम ने संभाली कमान

घर-घर जाकर पशुओं को लगाए गए निःशुल्क टीके

चंदौली जिले के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धानापुर ब्लॉक में पशुओं को लंपी वायरस से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से डोर-टू-डोर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार और पैरावेट जनौली विनीत सिंह ने किया।

आपको बता दें कि अभियान के तहत टीम ने रैथा, जनौली, चिलबिली सहित आसपास के गांवों में जाकर घर-घर पशुओं को निःशुल्क टीके लगाए। इस दौरान पशुपालकों को पशु देखभाल, स्वच्छता और पौष्टिक आहार की महत्ता के बारे में जागरूक भी किया गया।

डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में पशुओं को दिन में घर के अंदर रखने और शाम को ठंडक के बाद बाहर निकालने की सलाह दी गई है, जिससे वे लू और मौसमी बीमारियों से बचे रहेंगे। उन्होंने पशुपालकों से नियमित रूप से पशुओं की स्वास्थ्य जांच कराने की भी अपील की।

इस पहल से सैकड़ों पशुपालकों को लाभ पहुंचा है और क्षेत्र में लंपी वायरस के प्रसार को रोकने की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*