सकलडीहा में जल निगम की टूटी पड़ी है पाइप, कई दिनों से सड़क पर बह रहा पानी

फोरलेन सड़क और नाला निर्माण के कारण बढ़ी समस्या
जल निगम की पाइप बार-बार टूटने से पेयजल आपूर्ति बाधित
गंदा पानी घरों और दुकानों में पहुंचने से व्यापारी परेशान
चंदौली जिले के सकलडीहा कस्बे में फोरलेन सड़क और नाला निर्माण के दौरान आये दिन जल निगम की पाइप टूट जाने से लोग परेशान है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर ठेकेदार टालमटोल कर रहे है। सड़क पर बहकर पानी दुकानों के सामने जाने से व्यापारियों में आक्रोश पनपने लगा है। व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया है। शीघ्र टूटी पाइप की मरम्मत की मांग किया है।

आपको बता दें कि सकलडीहा कस्बा में टिमिलिपुर से लेकर तेन्दुई तक नाला निर्माण के दौरान कई बार जल निगम की पाइप टूटा। कई दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के बाद कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने मरम्मत कराया। पुनः बीते एक माह से सघन तिराहा पर जल निगम की पाइप टूटी हुई है। जिसके कारण व्यापारियों के घरों में दूषित पानी जा रहा है। कई जगह पानी पहुंच भी नहीं पा रहा है। शिकायत के बाद विभागीय अधिकारी और कार्यदायी संस्था के ठेकेदार अनजान बने हुए है।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि टूटी पाइप का मरम्मत नहीं होने के कारण सड़कों पर सुबह शाम हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। सड़क से बहकर लोगों के दुकानों में घुस रहा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चेताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापारी सड़क पर आन्दोलन के लिए उतरने को बाध्य होंगे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*