बार काउंसिल में सदस्य पद पर जोर आजमाएंगे श्रीनाथ तिवारी, मुख्यालय और सकलडीहा के अधिवक्ताओं से संपर्क
बार काउंसिल सदस्य पद के प्रत्याशी श्रीनाथ तिवारी का संपर्क अभियान
चंदौली में अधिवक्ताओं से साधा संपर्क
2026 की डायरी का भी किया वितरण
चंदौली जिले में भी उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में, सदस्य पद के प्रत्याशी और वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ तिवारी ने चंदौली जिले के जिला मुख्यालय और सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओं से संपर्क साधा। उन्होंने अपने सहयोगियों के माध्यम से अधिवक्ताओं को 2026 की महत्वपूर्ण डायरी वितरित की और अपने लिए समर्थन मांगा।
डायरी वितरण के माध्यम से किया प्रचार
श्रीनाथ तिवारी ने अधिवक्ताओं के बीच अपनी पहचान मजबूत करने के लिए यह अनोखी पहल की है। उनके सहयोगियों ने 2026 की डायरी का वितरण किया, जिसमें कानून के नए बदलावों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को शामिल किया गया है। सकलडीहा तहसील में इस डायरी की काफी चर्चा रही और अधिवक्ताओं ने इसे एक उपयोगी पहल बताया।
तिवारी के सहयोगी, जिनमें मनोज कुमार पाण्डेय (वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व अध्यक्ष, सकलडीहा बार एसोसिएशन), विजय कुमार यादव, विक्की मिश्रा, धनंजय कुमार यादव, छोटू पाण्डेय और रोजन अली शामिल थे, ने इस वितरण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अधिवक्ताओं के बीच मजबूत पकड़
श्रीनाथ तिवारी अधिवक्ताओं के बीच एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह पहले भी बार काउंसिल के सदस्य रह चुके हैं और वर्तमान में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के भी सदस्य हैं। अधिवक्ताओं के सुख-दुख में लगातार साथ खड़े रहने और समय-समय पर कानून से संबंधित किताबें व अन्य जानकारी वितरित करने के कारण उनकी अधिवक्ताओं के साथ अच्छी पकड़ है।
सकलडीहा बार काउंसिल के अध्यक्ष अशोक यादव, नितिन तिवारी, अजय सिंह, पंकज यादव सहित समस्त अधिवक्तागण इस मौके पर मौजूद रहे। श्रीनाथ तिवारी के इस प्रयास को अधिवक्ताओं के बीच अपनी स्थिति और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







