जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

डॉ. विवेक सिंह ने किया उद्घाटन: लेज़र विधि से लेंस प्रत्यारोपण शुरू, ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को कम खर्च में मिलेगी सुविधा

चंदौली के ज्योति नेत्र चिकित्सालय, चहनियां में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित नए ओटी का उद्घाटन हुआ। प्रबंध निदेशक डॉ. संजय त्रिपाठी ने हवन-पूजन किया, जबकि डॉ. विवेक सिंह ने लेज़र विधि से मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया।
 

अत्याधुनिक फेको मशीन द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन
 

लेज़र विधि से लेंस प्रतिरोपण की सुविधा
 

ग्रामीण क्षेत्र की गरीब जनता को कम खर्च में लाभ
 

जापानी कंप्यूटर द्वारा नेत्र परीक्षण सुविधा

चंदौली जिले के चहनियां स्थित ज्योति नेत्र चिकित्सालय में गुरुवार को अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित नए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का भव्य उद्घाटन किया गया। इस नए ओटी के शुरू होने से ग्रामीण अंचल के नेत्र रोगियों को अब कम खर्च में भी विश्वस्तरीय और अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

हवन-पूजन के साथ ओटी का उद्घाटन
नये ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन विधि पूर्वक हवन-पूजन और आरती के साथ किया गया। चिकित्सालय के प्रबंध निदेशक डॉ. संजय त्रिपाठी ने ओटी में स्थापित किए गए नए इक्विपमेंट का विधि विधान से पूजन किया। इसके बाद, वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. विवेक सिंह ने दो मरीजों का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन करके और लेज़र विधि से लेंस प्रतिरोपण करके नए ओटी का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

फेको तकनीक से बिना चीर-फाड़ ऑपरेशन
ज्योति नेत्र चिकित्सालय के प्रबंध निदेशक डॉ. संजय त्रिपाठी ने बताया कि यहां पर अब अत्याधुनिक फेको मशीन द्वारा मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाता है। फेको तकनीक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह बिना चीर-फाड़ और बिना सुई के मोतियाबिंद का ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक करती है, जिससे मरीजों को रिकवरी में कम समय लगता है।

वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि ग्रामीण अंचल में रहने वाली गरीब जनता को भी इस तरह के अत्याधुनिक उपकरणों और मशीनों से कम खर्च में अच्छी सुविधा मुहैया कराई जा सके। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रीय लोग बड़े पैमाने पर लाभान्वित हो रहे हैं। कुशल युवा नेत्र सर्जन डॉ. सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सालय में अत्याधुनिक उपकरणों द्वारा आँखों की सूक्ष्म जाँच, जापानी कंप्यूटर द्वारा नेत्र परीक्षण, समबलबाई की जाँच और आँख का अल्ट्रासाउंड जैसी उन्नत सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे ग्रामीण अंचल के रोगियों को लाभ मिलता है।

उद्घाटन के दौरान मुख्य रूप से बलवंत सिंह, अजय सिंह छेदी भैया, संजय मिश्रा, रवि पाण्डेय, धीरेन्द्र पाण्डेय, पूजा शर्मा, गगन त्रिपाठी, प्रभुनाथ पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*