कमालपुर बाजार व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न, जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने दिलाई शपथ, विधायक सुशील सिंह रहे मुख्य अतिथि
चंदौली के कमालपुर बाजार में व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद रस्तोगी सहित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और मुख्य वक्ता रमेश अग्रहरि रहे।
कमालपुर बाजार में व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने दिलाई शपथ
विधायक सुशील सिंह मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद रस्तोगी ने लिया पदभार
'व्यापारी एकता जिंदाबाद' के नारों से गूंजा बाजार
चंदौली जिले के कमालपुर बाजार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के बैनर तले व्यापार मण्डल कमालपुर का शपथ ग्रहण हुआ। 20 सितंबर को पूरे बाजार के व्यापारियों में शपथ ग्रहण को लेकर भारी उत्साह देखा गया। कमालपुर बाजार के सभी व्यापारियों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
पूर्व निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर जैसे ही व्यापार मण्डल के तेजतर्रार जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि अपने पदाधिकारियों के साथ पहुंचते ही व्यापारियों का उत्साह काफी बढ़ गया। कमालपुर बाजार में ढोल नगाड़े के साथ पैदल ही भ्रमण करते हुए गगनभेदी नारे लगाते हुए बोल रहे थे कि कौम पार्टी कोई भी हो पहले हम व्यापारी है, व्यापारी एकता जिंदाबाद, व्यापार मण्डल जिंदाबाद की शोर से पूरा बाजार गूंज उठा।

अतिथियों का हुआ स्वागत
सर्वप्रथम पूरे बाजार के व्यापारियों की तरफ से कमालपुर के अध्यक्ष आनन्द रस्तोगी अपने पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील सिंह विधायक और मुख्य वक्ता रमेश अग्रहरि वरिष्ठ प्रान्तीय महामन्त्री और जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि के साथ आए हुए सभी विशिष्ट अतिथियों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत कर उनको मंचासीन किया।
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि ने सर्वप्रथम कमालपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष, महामन्त्री एवं कोषाध्यक्ष सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया।

विधायक सुशील सिंह ने दी बधाई
कार्यक्रम में व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ मेरा पुराना रिश्ता है। जब मैं पहली बार विधायक बना तो मेरे विधानसभा के सभी व्यापारियों ने ही मुझे वोट देकर गले लगाया। तबसे मैं निरंतर अपने क्षेत्र में व्यापारियों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर कराता हूं।
उन्होंने कहा कि अपने विधानसभा के व्यापारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठाता हूं। अगर किसी व्यापारी को सुरक्षा के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस की जरूरत पड़ेगी तो उसे भी दिलाने का कार्य करूंगा और बाजारों में लाइट बहुत जल्द लगवाने जा रहा हूं।
प्रदेश महामंत्री ने की तारीफ
मुख्य वक्ता वरिष्ठ प्रदेश महामन्त्री रमेश अग्रहरि ने कहा कि जिले में व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि के द्वारा पूरे जिले में सभी बाजारों में संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य काबिले तारीफ है। चंदौली जिले के व्यापार मण्डल के संघर्षों और कार्यों की चर्चा प्रदेश के कई जनपदों में होती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी ने पूरे प्रदेश में व्यापारियों के अंदर से भय का माहौल समाप्त कर सुरक्षा का वातावरण स्थापित किया है। आज अन्य प्रदेशों के बड़े व्यापारी और उद्योगपति उत्तर प्रदेश में पैसा इन्वेस्ट कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने भरी हुंकार
जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि ने कहा कि जिले के सभी छोटे बड़े बाजारों के व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और राजनैतिक अधिकार को दिलाने के लिए व्यापारियों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों में हुंकार भरते हुए कहा कि बाजारों में व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न करने वाले चाहे कोई भी अधिकारी हो या अराजक तत्व, डरना मना है।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री गोपाल उर्फ पिन्टू यादव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष आनन्द रस्तोगी ने किया।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







