जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, धीना रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा

घटना की जानकारी सबसे पहले केबिन मास्टर द्वारा धीना पुलिस को दी गई। जांच में यह क्षेत्र दिलदारनगर जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) के अंतर्गत पाया गया।
 

कोटा-पटना एक्सप्रेस से गिरकर कमलेश की मौत

पूर्वी दिशा केबिन के पास मिली कमलेश यादव की लाश

पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ने बंधाया परिवार को ढ़ांढस

चंदौली जिले के धीना रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां चलती ट्रेन से गिरने से एक युवक की कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान कमलेश यादव (22 साल) के रूप में हुई है, जो चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र के नईबाजार का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, कमलेश कोटा-पटना एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13240) से जमानिया जा रहा था। शाम करीब 5 बजे जैसे ही ट्रेन धीना स्टेशन के पास पहुंची, कमलेश दरवाजे के पास खड़े थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया। वह ट्रेन से नीचे गिर गए और तुरंत ही उसकी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह दुर्घटना पोल संख्या 723/2 के पास पूर्वी दिशा केबिन के पास हुई।

घटना की जानकारी सबसे पहले केबिन मास्टर द्वारा धीना पुलिस को दी गई। जांच में यह क्षेत्र दिलदारनगर जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) के अंतर्गत पाया गया। इसके बाद धीना पुलिस ने तत्काल जीआरपी को सूचित किया। समाचार लिखे जाने तक शव घटनास्थल पर ही मौजूद था।

मृतक की जेब से मुगलसराय से जमानिया का टिकट भी बरामद हुआ, जिससे उसकी यात्रा की पुष्टि हुई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे की खबर मिलते ही पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह 'डब्लू' भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और उन्हें सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*