जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

एवती गांव में साढ़े 4 करोड़ की लागत से बनेगा कस्तूरबा विद्यालय, छात्राओं को पढ़ने का मिलेगा मौका ​​​​​​​

धानापुर विकास खंड के एवती गांव में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भवन बनने के लिए हरी झंडी मिल गई। इसके लिए शासन से साढ़े चार करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुका है ।
 

विधायक सुशील सिंह का सराहनीय पहल

पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली ने कराया जमीन का सीमांकन

अधिकारी व ग्राम प्रधान भी रहे मौजूद

चंदौली जिले के धानापुर विकास खंड के एवती गांव में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भवन बनने के लिए हरी झंडी मिल गई। इसके लिए शासन से साढ़े चार करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुका है । पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ने मौके पर पहुंचकर विद्यालय के जमीन का सीमांकन करवाया। ताकि उक्त भूमि पर कस्तूरबा विद्यालय का भवन बन सके।

आपको बता दें कि धानापुर विकास खंड के एवती गांव में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बनवाने को लेकर पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ने विधायक सुशील सिंह से मांग किया। इसको देखते हुए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने एवती गांव में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बनवाने का पहल किया। इसके लिए शासन से 4 करोड़ 53 लाख रुपए स्वीकृत हो चुका है। आवासीय विद्यालय बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों के बच्चों को काफी सहूलियत हो जाएगी । गरीब परिवार के छात्राओं को शिक्षा उपलब्ध कराने विधायक सुशील सिंह का सराहनीय प्रयास है।

पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ने मौके पर पहुंचकर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बनने के जमीन का अधिकारियों से साथ मौका मुआयना किया। 

इस मौके पर प्रधान मुकेश यादव, अवर अभियंता अरविंद कुमार, सहायक अभियंता अजय यादव, टुनटुन सिंह, अंगद सिंह, संतोष सिंह,अशोक सिंह,पप्पू तिवारी, टप्पू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

                                                                                                                                         

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*