सकलडीहा इंटर कालेज व सकलडीहा डिग्री कॉलेज में खेलो इंडिया की मशाल का हुआ स्वागत

खेलो इंडिया की जागरूकता रैली
छात्र छात्राओं के बीच खेल के महत्व को बताना
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ जय प्रकाश रहे मौजूद
चंदौली से चलकर सकलडीहा इंटर कालेज सकलडीहा पर पहुंची खेलो इंडिया की जागरूकता रैली का जोरदार स्वागत जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ जय प्रकाश एवम प्रभारी प्रधानाचार्य कमलापति पांडेय के नेतृत्व में माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ जय प्रकाश ने कहा कि खेलो इंडिया के जागरूकता का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं के बीच खेल की प्रतिस्पर्धा के लिये जागृत करके खेल को बढ़ावा देना है। खेल के माध्यम से शारीरिक स्वस्थता के साथ मानसिक विकास होता है। इस जागरण रैली के द्वारा पूरे जनपद में अभिभावकों एवम छात्र छात्राओं के बीच खेल के महत्व को बताना है।

खेल अधिकारी ने कहा कि यह रैली विभिन्न विद्यालय से जिले के अंदर एक क्रांति लाना है। सर्वप्रथम रैली के सकलडीहा इंटर कालेज पर उपस्थित होने पर पूरी टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवम मशाल के माध्यम से रैली को आगे रवाना किया गया।
इस अवसर पर सत्यमूर्ति ओझा, घनश्याम त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, देवचन्द्र राम, विनोद पाठक, घनश्याम गुप्ता, मनोज यादव, अशोक यादव, दिलीप सोनकर, त्रिभुवन सिंह , वंशराज, गिरीश, सुरेंद्र विश्वकर्मा, गोपाल प्रसाद सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
इसके बाद मशाल सकलडीहा पीजी कॉलेज में पहुंची जहां छात्र-छात्राओं में खेल भावना को जागृत करने वाली मशाल का स्वागत किया। भोपाल के शौर्य स्मारक खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 टूर्नामेंट के भव्य आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच कुल 6000 खिलाड़ियों के सम्मिलित होने का संदेश पहुंचाया। यात्रा टीम के सदस्य गण का स्वागत प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने किया।
महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ श्याम लाल यादव ने मशाल ले महाविद्यालय के खिलाड़ी विश्वजीत पाठक, विकास विश्वकर्मा, नितेश राय, रोशन, विनोद विश्वकर्मा, अजय कुमार गुप्ता, सतीश विश्वकर्मा, कीर्ति गौड़ आदि खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट भी किया। महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने शुभंकर के साथ सेल्फी ली।
प्राचार्य ने इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए खेलेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया के मंत्र को साझा किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रोफेसर पीके सिंह, प्रोफेसर दयानिधि यादव, डॉक्टर संदीप सिंह, डॉक्टर एमपी सिंह, डॉ पवन कुमार ओझा, डॉ इंद्रजीत सिंह, दयाशंकर यादव, डॉ अभय कुमार वर्मा, अनिल तिवारी, अजय कुमार यादव आदि प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित हुए।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*