ड्यूटी के बाद घर जा रहा तहसीलकर्मी सड़क हादसे में घायल, कृष्ण कुमार सिंह यादव को बाइक ने मारी टक्कर
बाइक के धक्के से तहसील कर्मी हुआ घायल
गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
बाइक छोड़कर भागा एक्सीडेंट करने वाला
चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील में संग्रह विभाग में अनुसेवक के रूप में कार्य करने वाले कृष्ण कुमार सिंह यादव तहसील से ड्यूटी के उपरांत अपने घर गाजीपुर के लिए अपनी लूना मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि सकलडीहा थाना क्षेत्र के डेढ़ावल पुलिस चौकी के समीप सामने से एक बाइक सवार ने तेज रफ्तार से टक्कर मार दिया जिससे 59 वर्षीय तहसील कर्मी कृष्ण कुमार सिंह यादव गंभीर रूप में घायल हो गए। सूचना के बाद सकलडीहा उप जिला अधिकारी कुंदन राज कपूर ने भी अपने कर्मचारि के उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को फोन कर सूचित किया।प्राथमिक उपचार के बाद तहसील कर्मी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील के संग्रह विभाग में अनुसेवक के रूप में कार्य कर रहे कृष्ण कुमार सिंह यादव ड्यूटी करने के उपरांत सायंकाल गाजीपुर अपने घर के लिए लूना मोटरसाइकिल से निकले थे कि सकलडीहा थाना क्षेत्र के डेढ़ावल पुलिस चौकी के समीप सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उनको गंभीर चोट लग गई।
सूचना के बाद उप जिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने तत्काल अपने कर्मी को उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर संजय यादव को फोन कर सूचित किया। हालांकि एंबुलेंस द्वारा घायल तहसील कर्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा पर लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवक तहसील कर्मी को घायल देखकर अपनी बाइक वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। डेढ़ावल पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







