जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

फसलों को नुकसान कर रहे आवारा पशुओं से किसान परेशान, अधिकारी नहीं सुन रहे फरियाद

इसके लिए गौशाला केंद्र भी बनाया गया है, किन्तु अधिकारी कितने सक्रिय है इसका अंदाजा क्षेत्र में घूम रहे सैकड़ों पशुओं से लगाया जा सकता है।
 

मथेला में खेत के फसलों का चर जा रहे हैं छुट्टा आवारा पशु

पशु आश्रय स्थल के नाम पर केवल खानापूर्ति

आखिर क्यों नहीं बीडीओ साहब पकड़वा रहे आवारा जानवर 
 

चंदौली जिले के चहनिया ब्लॉक के ग्राम सभा मथेला व ग्राम चहनियां में किसानों के फसल को बर्बाद कर रहे डेढ़ दर्जन से अधिक छुट्टा पशुओं से किसान परेशान हो चुके हैं। किसानों द्वारा पहले भी अधिकारियों को कई बार सूचना दिया गया। बाबजूद सुनवाई न होने पर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गयी। 
            lawaris animals

छुट्टा पशुओं की देखभाल, उनके ठहरने, खाने पीने के लिए चारा, दवाई, पानी आदि की व्यवस्था की जिम्मेदारी अधिकारियों को दिया गया है। इसके लिए गौशाला केंद्र भी बनाया गया है, किन्तु अधिकारी कितने सक्रिय है इसका अंदाजा क्षेत्र में घूम रहे सैकड़ों पशुओं से लगाया जा सकता है। आज भी बाजारों व गांवों में छुट्टा पशु घूमते नजर आ रहे हैं। मथेला में किसानों का फसल छुट्टा पशु बर्बाद कर रहे हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से किया था। 

lawaris animals

कई बार शिकायत के बाद भी न सुनवाई होने पर ग्रामीणों ने आजिज आकर प्रदर्शन कर चेतावनी दिया। करीब डेढ़ दर्जन पशु मथेला और आसपास के किसानों के कई एकड़ फसल बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हमलोगों का फसल ये छुट्टा पशु बर्बाद कर रहे हैं। फसल उगाने के लिए मेहनत व रुपया दोनों बर्बाद हो रहा है। जब फसल तैयार हो रही है तो ये छुट्टा पशु झुंड बनाकर बर्बाद कर दे रहे हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*