जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, प्रेमी की मौत, प्रेमिका घायल और बेहोश

चंदौली के सकलडीहा में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की कोशिश की। हादसे में लड़के की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लड़की गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें।

 
 

तुलसी आश्रम नोनार स्टेशन की घटना

ट्रेन से कटकर प्रेमी की मौत

प्रेमिका घायल और अचेत अवस्था में

दिलदारनगर के रहने वाले हैं परिजन

मृतक युवक की शिनाख्त अभी बाकी

तुलसी आश्रम नोनार स्टेशन की घटना

ट्रेन से कटकर प्रेमी की मौत

प्रेमिका घायल और अचेत अवस्था में

दिलदारनगर के रहने वाले हैं परिजन

मृतक युवक की शिनाख्त अभी बाकी

चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के तुलसी आश्रम नोनार स्टेशन के पास से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक प्रेमी जोड़े ने साथ में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दर्दनाक हादसे में लड़के की मौके पर ही कटकर मौत हो गई, जबकि लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।

रेलवे स्टाफ की सूचना पर दौड़ी पुलिस
घटना की जानकारी जैसे ही रेलवे स्टाफ को हुई, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सकलडीहा थाना की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अचेत और घायल अवस्था में मिली लड़की को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस (पोस्टमार्टम हाउस) भेज दिया है।

लड़की केवल प्रेमी से मिलने की कर रही जिद
घायल लड़की का नाम और पता पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया क्योंकि वह सही से कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी। हालांकि, होश में आने पर वह लगातार अपने प्रेमी से मिलने की जिद कर रही थी। किसी तरह लड़की द्वारा बताए गए पते और उसके मोबाइल की मदद से थाना अध्यक्ष ने दिलदारनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले उसके परिजनों को सूचना दी।

परिजन लड़की को लेकर रवाना
सूचना मिलते ही दिलदारनगर से लड़की के परिजन मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन लड़की को अपने साथ लेकर रवाना हो गए। परिजन अपनी बेटी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, मृत युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और थाना अध्यक्ष उसकी शिनाख्त करने के प्रयास में जुटे हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*