देसी माटी के लाल ने किया कमाल तो झूम उठे बरठी गांव के लोग
सकलडीहा थाना क्षेत्र के बरठी गांव के लोग खुश
बरठी गांव के निवासी महेश्वर सिंह बने आईजी
रेलवे बोर्ड ने दी महानिरीक्षक पद की जिम्मेदारी
चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के बरठी गांव के निवासी महेश्वर सिंह को भारत सरकार के रेलवे बोर्ड में महानिरीक्षक पद पाने की सूचना मिलने पर गांव में लोग एक दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। गांव के देशी माटी में पले बढ़े महेश्वर सिंह की प्राथमिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से होने के बाद सकलडीहा इंटर कॉलेज से हाई स्कूल, इंटर करके इलाहाबाद से तैयारी करके, दिनों दिन अपने शैक्षिक योग्यता के बल पर बुलंदियों को प्राप्त कर रहे हैं।
आपको बता दें कि चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के बरठी गांव के निवासी नागेश्वर सिंह के छोटे बेटे महेश्वर सिंह को भारत सरकार के रेलवे बोर्ड में महानिरिक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई है। महानिरीक्षक पद पाने की सूचना जब ग्रामीणों में हुई तो पूर्व प्रधान मुन्ना सिंह सहित अन्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे गांव एवं पूरे जनपद की है। जो राष्ट्रीय स्तर पर गांव के प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने के बाद अपने देशी संस्कृति में पले बड़े होने के बाद भी इतनी ऊंची बुलंदियों को प्राप्त कर रहे हैं। महेश्वर सिंह के बड़े भाई राजेश्वर सिंह भी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी है। दोनों भाइयों की शिक्षा दीक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय के उपरांत सकलडीहा इंटर कॉलेज से हाई स्कूल, इंटर तक हुई थी। उसके बाद इलाहाबाद से प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर अपने मुकाम को हासिल किया। देश में बड़े पदों को प्राप्त करने के बाद भी इन लोगों का गांव से आज भी लगाव पहले जैसा ही है। अपने स्वजनों के सुख दुःख में समय निकालकर शामिल होते हैं। गांव और अपने समाज में इन लोगों का प्रेम भाव पुराने जैसा आज भी कायम है। इन लोगों के इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल होने के बाद भी एक सामान्य ग्रामीण परिवेश के अनुरूप लोगों से मिलना जुलना और लगातार संपर्क में रह कर इन लोगों की यह कार्यशैली ग्रामीणों को खूब भाती है। और लोग इनके सहज स्वभाव की चर्चा भी करते हैं।
जब ग्रामीणों को मालूम हुआ कि महेश्वर सिंह को रेलवे मंत्रालय बोर्ड में महानिरीक्षक पद दिया गया है तो लोग खुश हो गए और फोन करके उनको बधाई भी देने लगे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*