जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

प्रधान को फर्जी रिबोर दिखाकर गमन करना पड़ा भारी,एसडीएम ने जमीन किया कुर्क ​​​​​​​

 ग्राम प्रधान सत्येंद्र कुमार सिंह द्वारा सरकारी पैसे के गबन की नीयत से फर्जी रिबोर दिखा कर पैसा निकाल लिया गया था।
 

महुआरी गांव के ग्राम प्रधान के होने जा रही है कार्यवाही

 बोरिंग के नाम पर पैसे का घोटाला

 जांच में रिकवरी के आदेश के बाद जमा नहीं किया था पैसा

 

 चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील के उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने महुआरी खास गांव के ग्राम प्रधान सत्येंद्र कुमार सिंह द्वारा सरकारी पैसे के गबन की नीयत से फर्जी रिबोर दिखा कर पैसा निकाल लिया गया था। जांच के बाद गबन सिद्ध होने पर भी सरकारी पैसा नहीं जमा करने के कारण विभाग ने तहसील को वसूली के लिए भेज दिया है, जिस पर उप जिलाधिकारी सकलडीहा ने ग्राम प्रधान द्वारा गमन का 53,316 रुपए जमा नहीं किए जाने पर अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। उप जिला अधिकारी के कार्यवाही से बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
 
आपको बता दें कि चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील के उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने कायेदारो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए महुआरी खास गांव के ग्राम प्रधान सत्येंद्र कुमार सिंह के ऊपर रिबोर के गबन का पैसा बाकी था, जिसे जमा नहीं किए जाने के कारण उप जिलाधिकारी ने उनके अचल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद तहसील के बकाएदारों में हड़कंप मचा हुआ है।


बताया जा रहा है कि महुआरी खास गांव के ग्राम प्रधान सत्येंद्र कुमार सिंह द्वारा फर्जी तरीके से गांव में हैंडपंप का रिबोर दिखाकर सरकारी पैसा निकाल लिया गया था, जिसकी शिकायत की गई तो अधिकारियों द्वारा जांच करने के उपरांत या सिद्ध हुआ कि ग्राम प्रधान द्वारा फर्जी रिबोर दिखाकर 53316 रुपया गमन कर दिया गया है। इसके बाद विभाग से पैसा जमा नहीं किए जाने के बाद तहसील को वसूली के लिए भेज दिया गया। लगातार अमीन द्वारा पैसा वसूलने की लिए दबाव बनाया गया लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा पैसा जमा नहीं किए जाने पर उप जिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने ग्राम प्रधान महुआरी खास सत्येंद्र कुमार सिंह की महेशपुर और महुआरी गांव के गाटा संख्या 78 तथा 67ग से ग्राम प्रधान के हिस्से की जमीन को कुर्क कर दिया है। कुर्क करने के बाद भी अगर ग्राम प्रधान द्वारा पैसा नहीं जमा किया गया तो इस जमीन के नीलामी की भी कार्यवाही की जा सकती है।


 इस संबंध में उप जिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने बताया कि बकायेदारों को निर्देशित किया जाता है कि वह अपने  बकाये  का भुगतान कर दें, नहीं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*