जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

महुजी पंचायत भवन में विधायक निधि से बन रही जानलेवा सीढ़ी, भड़के ग्रामीणों ने की DM से शिकायत

चंदौली के धानापुर स्थित महुजी पंचायत भवन में विधायक निधि से बन रही सीढ़ी के निर्माण में घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच की मांग की है।

 
 

महुजी पंचायत भवन में घटिया सीढ़ी निर्माण

विधायक निधि के काम में मानकों की अनदेखी

बिना सपोर्ट के ईंटों पर टिकाई गई सीढ़ी

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की जांच की मांग

विधायक सुशील सिंह ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

चंदौली जिले के धानापुर विकासखंड अंतर्गत महुजी गांव स्थित पंचायत भवन में विधायक निधि से सीढ़ी का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की शुरुआत से ही ठेकेदार द्वारा मानकों की जमकर अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने बिना किसी पक्के सपोर्ट के बन रही इस सीढ़ी की दयनीय स्थिति पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता और टिकाऊपन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

mahuji-panchayat-bhawan-stairs-construction-issue

ग्रामीणों ने जताया बड़े हादसे का अंदेशा
गांव के निवासियों का आरोप है कि ठेकेदार अपनी मनमानी करते हुए खुलेआम निर्माण नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। महुजी गांव निवासी वृद्ध मुखलाल निषाद ने बताया कि पंचायत भवन के कायाकल्प के तहत बन रही इस सीढ़ी के नीचे कोई मजबूत सपोर्ट देने के बजाय केवल कच्ची ईंटें रख दी गई हैं। बिना उचित सहारे के ढाली जा रही यह सीढ़ी भविष्य में कभी भी भरभराकर ढह सकती है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

mahuji-panchayat-bhawan-stairs-construction-issue

डीएम चंद्र मोहन गर्ग से सख्त कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहले भी जिम्मेदार अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस बदहाली से अवगत कराया था, लेकिन ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब मुखलाल निषाद, पीयूष निषाद, मृत्युंजय कुमार, निरहू, विवेक कुमार, हिमांशु, प्रिंस और अंकित सहित अन्य ग्रामीणों ने सीधे जिलाधिकारी चंदौली चंद्र मोहन गर्ग से मामले में हस्तक्षेप करने और कार्य की निष्पक्ष गुणवत्ता जांच कराने की मांग उठाई है।

विधायक सुशील सिंह भी नाराज
इस पूरे प्रकरण पर क्षेत्रीय सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और मानकों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की तत्काल प्रशासनिक जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले ठेकेदार या संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*