जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा विधानसभा में मनाया गया मायावती का जन्मदिन, एकबार फिर से मुख्यमंत्री बनाने की अपील

बसपा नेताओं ने कहा कि इस बार जनता ने बसपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है और बिना कुछ बोले एक एक वोट बसपा को डाला जाएगा।
 

संतोष कुमार भारती ने मनाया जन्मदिन

पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती का 67वां जन्मदिन

बसपा के लोगों से एकबार फिर से एकजुट होने की अपील 
 

चंदौली जिले के सकलडीहा इलाके में रहने वाले बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संतोष कुमार भारती के नेतृत्व में उनके निजी आवास बरईपुर खरीयारी में देर शाम को  उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी का 67वां जन्मदिवस केक काटकर एवं लड्डू बांटकर धूमधाम से मनाया। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संतोष कुमार भारती  द्वारा दर्जनों बच्चों को कॉपी पेन, पेंसिल व रबर देकर बच्चों का हौसला बुलंद किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने बहन मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री एवं 2024 में बहन जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प लिया। बहन मायावती जी का जन्मदिवस पूरे भारत में उनके कार्यकर्ता और समर्थक जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाते हैं। संतोष कुमार भारती ने कहा कि बहन कुमारी मायावती जी ने चार बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। शिक्षा और रोजगार के नए-नए आयाम स्थापित किए। उनके राज में गुंडाराज और महंगाई खत्म हो गई थी। बहन मायावती के राज में बहन बेटियां घरों से बाहर सुरक्षित निकलती थी और कारोबारी देर रात भी अपने घर सही सलामत पहुंचते थे। 

बसपा नेताओं ने कहा कि इस बार जनता ने बसपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है और बिना कुछ बोले एक एक वोट बसपा को डाला जाएगा। वहीं  कहा की जो नेता केवल चुनाव में बड़े बड़े वायदे करते हैं उनको जनता चुनाव में सबक सिखाने का काम करे। भाजपा सरकार ने देश को गर्त में पहुंचाने का काम किया है।

 इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अखिलेश कुमार, जितेंद्र कुमार, हृदय कुमार, परशुराम राम , नामवर राम, बिजयी, आकाश, अभिषेक, नंदलाल, रामबिलाश, केशव, सुशील, राकेश, गुड्डू महेंद्र, बनारसी, लालमनि, सुमन पूजा आजाद, संगीता, मुन्नी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*