जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मेरी माटी मेरा देश अभियान का भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने किया शुभारंभ

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी मेरी माटी मेरा देश अभियान को संबोधित करते हुए कहा। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों के लिए अमृत काल मे दिए गए पंच प्रण की शपथ ली।
 

चंदौली जिले के सकलडीहा क्षेत्र के पूर्वी मंडल सकलडीहा कस्बा , विशुनपुरा, डेढावल व सकलडीहा पश्चिमी मंडल के बथावर में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के घर से उनकी स्मृति में मिट्टी लेकर किया।

Suryamuni Tiwari

आजादी के अमृत महोत्सव में देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों की याद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश एकता अखंडता को समृद्ध करने के लिए हर घर से मिट्टी लेकर अमृत वाटिका बनाने का संकल्प लिया है अमृत वाटिका का निर्माण शहीदों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति को याद करने के लिए किया जा रहा है।

Suryamuni Tiwari

अमृत वाटिका में 75 अलग–अलग प्रजातियों के पौधे रोपे जायेंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लक्ष्य के अनुरूप 'माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:' के भाव के साथ यह अभियान सफलता की नई ऊंचाइयों को अर्जित करेगा। उक्त बातें भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी मेरी माटी मेरा देश अभियान को संबोधित करते हुए कहा। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों के लिए अमृत काल मे दिए गए पंच प्रण की शपथ ली।

Suryamuni Tiwari

इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, मण्डल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, अरुण मिश्रा, शेरू पाठक,विजय गुप्ता, कुमुद बिहारी सिंह, अरविंद पाण्डेय, अजीत पाठक,मुसाफिर प्रजापति, अजय सिंह रामआधार गुप्ता,रवि सिंह, मुन्नीलाल राजभर, विनय तिवारी, रोहित जायसवाल, दीपक केशरी, सुनील चौरसिया, गजाधर दुबे, आशीष जायसवाल, शिवचरण प्रजापति , मोनू पाण्डेय सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*