जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजयुमो द्वारा युवा सम्मेलन में गरजे नीलकंठ तिवारी, बोले- भाजपा लौटा रही है देश का गौरवशाली इतिहास

भाजपा विधान सभा चुनाव जीतने के लिए अपने पूरे संगठनों को लगा दिया है। सभी संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर विधानसभा में परचम लहराने का निर्देश किया गया है।
 

भाजयुमो द्वारा युवा सम्मेलन में गरजे नीलकंठ तिवारी

बोले- भाजपा लौटा रही है देश का गौरवशाली इतिहास  

चंदौली जिले में भाजपा विधान सभा चुनाव जीतने के लिए अपने पूरे संगठनों को लगा दिया है। सभी संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर विधानसभा में परचम लहराने का निर्देश किया गया है।


 बताते चलें कि पार्टी के निर्देश के अनुसार भाजयुमो द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन चंदौली जनपद के सकलडीहा विधानसभा के बसारीकपुर स्थित एक निजी लाइन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के मंत्री देवेंद्र भाई पटेल रहे ।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नीलकंठ तिवारी ने सरकार के कार्य का उल्लेख करते हुए उपस्थित जनता को किए गए कार्यों का गौरव बताया वही सपा पर जम के निशाना साधा।

BJYM Yuwa Sammelan


उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकार में जहां मंदिर की चारदीवारी गिराई जाती थी और राम भक्तों पर गोली चलाई जाती थी।आज भाजपा सरकार में राम मंदिर,विश्वनाथ मंदिर के ऐतिहासिक कार्य कर इतिहास रचा गया।प्रदेश के सभी विधानसभाओं में सैकड़ों मंदिरों एवं ऐतिहासिक धार्मिक, संस्कृत धरोहर को संजोने का कार्य कर रही है। पूर्व की सरकारों में जहां संकट मोचन मंदिर, कचहरी,दशाश्वमेध घाट आदि जगहों पर बम ब्लास्ट होता था और उन्हीं आतंकवादियों को छुड़ाने के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा मुकदमा वापस भी लिया जाता था।

यही नहीं पिछले मुख्यमंत्री के यहां व्यापारी जब इंडस्ट्री लगाने के लिए जाते थे तो चाचा लोगों के यहां डिलिंग के लिए भेजा दिया जाता था और चाचा की डिमांड सुनने के बाद व्यापारी बिना समय गवाएं ही भाग जाते थे।वहीं भाजपा सरकार है  जहां फैक्ट्री लगाने की होड़ मची है।इस सरकार ने एक से बढ़कर एक गौरवशाली कार्य करके प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ा रही है और आम जनता के लाभ के लिए प्रयास कर रही है। जहां उत्तर प्रदेश 2017 के पहले पिछड़े प्रदेशों में गिना जाता था वही योगी जी के नेतृत्व में यह प्रदेश प्रथम होने की स्पर्धा में शामिल है।


इस अवसर पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह,मुगलसराय विधायक साधना सिंह, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह,भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष सिंह रघुवंशी मौजूद रहे। अतिथियों का भाजयुमो के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया तथा बड़ी माला से स्वागत भी किया गया।                        

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*