जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

झाड़ियों और घास से पटी माइनर, किसानों की फसल बर्बादी के कगार पर

यह माइनर इन गांवों के किसानों के लिए जीवनरेखा के समान है। ग्रामीणों का कहना है कि माइनर में पानी न पहुँचने के कारण कई किसानों की फसल प्रभावित हो रही है।
 

धीना क्षेत्र की प्रमुख माइनर झाड़ियों से जाम

पाँच गांवों के हजारों एकड़ खेत प्रभावित

किसानों ने कई बार विभाग को दी जानकारी

किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

चंदौली जिले के धीना क्षेत्र के पांच गांवों के हजारों एकड़ खेतों की सिंचाई के लिए प्रमुख माइनर झाड़ियों, घास और फूस से पूरी तरह जाम हो गई है। अमड़ा नहर से निकलने वाली चखनिया वाया पिपरदा माइनर अब पानी का बहाव नहीं दे पा रही है, जिससे किसानों की धान की फसल सूखने की कगार पर है।

आपको बता दें कि माइनर से सिंचाई होने वाले गांवों में एकौनी, पिपरदा, सिकठा, चखनिया और दिग्घी शामिल हैं। यह माइनर इन गांवों के किसानों के लिए जीवनरेखा के समान है। ग्रामीणों का कहना है कि माइनर में पानी न पहुँचने के कारण कई किसानों की फसल प्रभावित हो रही है।

किसान नेता रतन सिंह ने बताया कि कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इस गंभीर समस्या के बारे में सूचित किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने विभाग से अविलंब माइनर की सफाई करने की मांग की ताकि खेतों में समय पर पानी पहुँच सके।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। किसानों का कहना है कि यह सिर्फ फसल की नहीं, बल्कि उनकी आजीविका की सुरक्षा का मामला है।

ग्रामीण और किसान विभाग से अपेक्षा कर रहे हैं कि माइनर की सफाई जल्द कराकर सिंचाई का बहाव बहाल किया जाए, ताकि धान की फसल बचाई जा सके और आगामी खरीफ मौसम में उत्पादन प्रभावित न हो।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*