जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

धानापुर में कुएं से मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

मृतक प्रदीप कुमार स्व. कमला राम का पुत्र था। उसने एक वर्ष पहले कोर्ट मैरिज की थी। उसकी पत्नी का नाम चांदनी है, जो सकलडीहा थाना क्षेत्र के रमरेपुर की रहने वाली है।
 

खड़ान गांव के खेत के कुएं में मिला शव

शुक्रवार सुबह से लापता था युवक प्रदीप

परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी रिपोर्ट

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवक का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। खड़ान दलित बस्ती के पास स्थित एक खेत के कुएं में शनिवार सुबह शव उतराया हुआ देखा गया। युवक शुक्रवार सुबह से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी।

जानकारी के अनुसार, खड़ान गांव निवासी प्रदीप कुमार (24) शुक्रवार सुबह घर से गायब हो गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने पूरी रात गांव में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने धानापुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत के कुएं में उसका शव उतराया हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

Pradeep kumar Dead body

मृतक प्रदीप कुमार स्व. कमला राम का पुत्र था। उसने एक वर्ष पहले कोर्ट मैरिज की थी। उसकी पत्नी का नाम चांदनी है, जो सकलडीहा थाना क्षेत्र के रमरेपुर की रहने वाली है। प्रदीप मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Pradeep kumar Dead body

घटना की सूचना मिलते ही धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रदीप कुएं में कैसे गिरा और उसकी मौत का कारण क्या है।

Pradeep kumar Dead body

खड़ान गांव के प्रधान प्रतिनिधि बलवंत सिंह ने बताया कि एक दिन पहले घर से गायब हुए युवक का शव आज सुबह कुएं में मिला है। धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।

Pradeep kumar Dead body

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*