जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मिशन शक्ति के तहत बलुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शोहदे की हो गयी गिरफ्तारी

थाना बलुआ पुलिस ने थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अश्लील गाना गाने और फब्तियां कसने वाले दो शोहदों को गिरफ्तार किया है।
 

बलुआ पुलिस ने दो शोहदों को किया गिरफ्तार

मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई

महिला पर अश्लील गाना गाने और फब्तियां कसने का मामला

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना बलुआ पुलिस ने थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अश्लील गाना गाने और फब्तियां कसने वाले दो शोहदों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शनि पुत्र पुर्नवासी और दुर्गेश पुत्र मुनेश्वर, दोनों निवासी ग्राम लक्ष्मणगढ़, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई है।

इन दोनों के खिलाफ थाना बलुआ पर मुक़दमा अपराध संख्या –251/2025 धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, कांस्टेबल विजयनाथ यादव, महिला कांस्टेबल शालिनी चौधरी और महिला कांस्टेबल खुशबू रानी शामिल रहे।

बलुआ पुलिस की इस कार्रवाई से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पुलिस की सख्ती का स्पष्ट संदेश पूरे क्षेत्र में गया है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*