जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने आज मनाया अपना 49वां जन्मदिन, धूमधाम से नरौली में मनाया गया जश्न

भाजपा नेता रमेश यादव बबलू ने कहा कि विधायक सुशील सिंह लगातार चौथी बार जनता के आशीर्वाद से निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने विकास कार्यों से सैयदराजा विधानसभा को पहचान दिलाई है और जनता के दिलों में स्थान बनाया है।
 

टॉपर स्वेता यादव का हुआ सम्मान

25 गरीब बच्चियों को मिली साइकिल

वैदिक मंत्रोच्चारण कर कार्यक्रम का शुभारंभ

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र के नरौली स्थित वेद वेदांग पाठशाला में शुक्रवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह का 49वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिले की टॉपर स्वेता यादव को सम्मानित किया गया। स्वेता यादव को मिशन शक्ति के तहत चंदौली जनपद की जिलाधिकारी बनाए जाने की उपलब्धि पर लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। कार्यक्रम में 25 गरीब बच्चियों को साइकिल वितरित की गई।

MLA Sushil singh

विधायक के आगमन पर वेद वेदांग पाठशाला के विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवपूर्ण रहा।

भाजपा नेता रमेश यादव बबलू ने कहा कि विधायक सुशील सिंह लगातार चौथी बार जनता के आशीर्वाद से निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने विकास कार्यों से सैयदराजा विधानसभा को पहचान दिलाई है और जनता के दिलों में स्थान बनाया है।

MLA Sushil singh

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2000 से जनता की सेवा शुरू की और 2002 में पहली बार चुनाव लड़ा। “सैयदराजा विधानसभा ही मेरा परिवार है, यहाँ के लोग मेरे अपने हैं,” उन्होंने कहा। विधायक ने बताया कि जनता के सहयोग से ही आज देश में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार मजबूत रूप से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने 2017 में 39 करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए, प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई और बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विश्व में साख बढ़ी है, आज ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश भी भारत की मजबूती को स्वीकार कर रहे हैं।

विधायक ने कहा कि योगी सरकार ने गुंडों और माफियाओं को जेल भेजा है, अब अपराधियों का बोलबाला नहीं रहा। सरकार ने 7 लाख युवाओं को नौकरियां दी हैं और सभी समाजों का विकास सुनिश्चित किया है। चंदौली में गंगा एक्सप्रेसवे, भारत माला परियोजना, मेडिकल कॉलेज सहित कई विकास योजनाएं इसी सरकार की देन हैं।

इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, सुरेश मौर्य, संतोष यादव, चंद्रभान कुशवाहा, सुजीत जायसवाल, देवेंद्र सिंह, सत्यवान मौर्य, विकास राजभर, चन्द्रबली कुशवाहा, अशोक सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलाकांत मिश्रा ने की, जबकि संचालन अरुण जायसवाल द्वारा किया गया।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*