जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

विधायक सुशील सिंह ने 56 दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल, सकलडीहा ब्लॉक में आयोजन

विधायक ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सबका साथ सबका विकास किया जा रहा है।
 

दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना का कार्यक्रम

सकलडीहा विकासखंड परिसर में 56 दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल

ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने दी योजना की जानकारी

चंदौली जनपद के सकलडीहा विकासखंड परिसर में दिव्यांग जनों के कल्याण और विकास के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के तहत एक कार्यक्रम आयोजित करके विधायक सुशील सिंह की हाथों ट्राई साइकिल का वितरण कराया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक सुशील सिंह ने 56 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की।

MLA Sushil Singh

 इस मौके पर विधायक ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सबका साथ सबका विकास किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उस प्रयास की सराहना की जिसके दम पर अब विकलांगों की जगह दिव्यांग शब्द का उपयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश प्रगति की ओर अग्रसर है, जिसमें सब का योगदान जरूरी है।

सैयदराजा विधायक ने कहा कि सरकार के द्वारा दिव्यांगों के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें दिव्यांग पेंशन योजना, कृत्रिम अंग सहायक उपकरण अनुदान योजना, दिव्यांगजन शादी अनुदान योजना तथा दिव्यांगों के दुकान निर्माण व संचालन योजना प्रमुख रूप से उल्लेखनीय है।

MLA Sushil Singh

 इस मौके पर मौजूद सकलडीहा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने दिव्यांगों को माला पहनाकर ट्राई साइकिल का वितरण किया।

 इस कार्यक्रम के दौरान चंदौली जनपद के दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक सहित ब्लॉक स्तरीय अन्य अधिकारी और कर्मचारी गण भी उपलब्ध रहे। सभी का दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक ने सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए अभार व्यक्त किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*