जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

स्वागत समारोह में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह का ऐलान, प्राथमिकता में है दोनों काम

 विधायक सुशील सिंह ने इस मौके पर कहा कि अगर धानापुर तहसील के साथ-साथ नगवां-चोचकपुर पक्का पुल का निर्माण हो जाता है, तो इस इलाके के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।
 

 धानापुर में तहसील निर्माण जरूरी

नगवां-चोचकपुर गंगा घाट पर पक्के पुल का होगा निर्माण

दोनों काम विधायक की प्राथमिकता में

 चंदौली जिले के सैयदराजा विधानसभा से भाजपा विधायक सुशील सिंह अपने स्वागत और सम्मान समारोह में कहा कि धानापुर में तहसील निर्माण के साथ-साथ नगवां-चोचकपुर गंगा घाट पर पक्के पुल के निर्माण के कार्य योजना तैयार करवाने व इसके निर्माण के लिए वह पूरा जोर शोर से काम करेंगे। यह दोनों काम उनकी प्राथमिकता में है।

 विधायक सुशील सिंह ने इस मौके पर कहा कि अगर धानापुर तहसील के साथ-साथ नगवां-चोचकपुर पक्का पुल का निर्माण हो जाता है, तो इस इलाके के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। इसके लिए विधानसभा चुनाव के दौरान धानापुर की जनसभा में मुख्यमंत्री के सामने इस मांग को उठा चुके हैं और उन्होंने आश्वासन भी दिया था। इसके बाद एक बार फिर इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया गया है और मुख्यमंत्री ने इस मांगों पर भरोसा भी दिलाया है।

 MLA Sushil Singh  MLA Sushil Singh  

इसी बात को लेकर धानापुर विकास मंच, प्रधान संघ और उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के लोगों ने रविवार को विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह का सम्मान किया। इस दौरान धानापुर विकास समिति के संयोजक गोविंद उपाध्याय ने उन्हें स्मृति चिन्ह दिया,  जबकि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष इन्हें अंगवस्त्रम एवं ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ देकर विधायक एवं ब्लाक प्रमुख का सम्मान किया।

 इस मौके पर हरवंश सिंह, नंद कुमार पांडे, रामजी यादव, सुजीत जयसवाल, रामप्रवेश तिवारी, वीरेंद्र सिंह, राजेश सिंह उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*