जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

G-20 को लेकर सकलडीहा PG कॉलेज में हुआ राष्ट्रीय वेबिनार

आज भारत विकासशील देशों का नेतृत्व कर विश्व मंच पर समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। इस कार्यक्रम से जी-20 से संबंधित विभिन्न योजनाओं में देशभर के लोगों की भागीदारी अच्छी रही है।
 

चंदौली जिले के सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा चंदौली द्वारा आभासी मंच संवाद इंडिया काशी द्वारा एक राष्ट्रीय वेबीनार जिसका विषय G-20 की उपलब्धता भारत के विशेष संदर्भ में" आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत डायरेक्टर समाजशास्त्र विभाग हीरा सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर थे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि जी-20 की अध्यक्षता एवं मेजबानी करना भारत के लिए गौरव का विषय है। आज भारत विकासशील देशों का नेतृत्व कर विश्व मंच पर समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। इस कार्यक्रम से जी-20 से संबंधित विभिन्न योजनाओं में देशभर के लोगों की भागीदारी अच्छी रही है।

Sakaldiha PG College

मुख्य विशिष्ट वक्ता के रूप में प्रोफेसर बंशीधर पांडेय निदेशक समाज कार्य संस्थान वर्धा ने कहा कि इस कार्यक्रम से भारत के नेतृत्व का पूरा विश्व कायल है। भारत ने जलवायु परिवर्तन एवं बढ़ती गरीबी पर पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित किया है तथा मिलकर इस समस्या के समाधान का पहल के साथ-साथ निदान की कोशिश भी की है। इस वेबीनार से जुड़े समस्त सम्मानित विद्वानों का स्वागत प्राचार्य प्रदीप कुमार पांडेय जी ने किया।

 कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संयोजन प्रो. दयाशंकर सिंह यादव विभाग अध्यक्ष समाजशास्त्र ने की। इस वेबीनार से विभिन्न प्रदेशों से लगभग 300 लोगों ने यूट्यूब तथा फेसबुक से जुड़े रहे। वहीं महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रोफेसर पीके सिंह, डॉ दयानंद सिंह, डॉक्टर इंद्रदेव सिंह, डॉ संदीप कुमार सिंह, डॉक्टर जितेंद्र सिंह, डॉ अमन मिश्रा, डॉ डॉ एमपी सिंह, सीता मिश्रा शिक्षा संकाय के विभाग अध्यक्ष डॉ राजेश यादव, डॉक्टर इंद्रजीत सिंह डॉक्टर अजय यादव, डॉ श्याम लाल यादव, श्री अजय कुमार यादव नेभी अपने विचार प्रस्तुत किये। धन्यवाद ज्ञापन डॉ श्याम लाल सिंह यादव ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*