जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा पीजी कॉलेज में NCC कैडेट सम्मान समारोह, प्रथम वर्ष के छात्रों ने किया आयोजन

चंदौली जिले में आज सकलडीहा इंटर कालेज के एन सी सी प्रथम वर्ष के कैडेट के द्वारा सीनियर द्वितीय वर्ष के कैडेट सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
 

चंदौली जिले में आज सकलडीहा इंटर कालेज के एन सी सी प्रथम वर्ष के कैडेट के द्वारा सीनियर द्वितीय वर्ष के कैडेट सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सकलडीहा इंटर कालेज के प्रबंधक पंकज कुमार पांडेय तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य कमलापति पाण्डेय ने किया।


कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तेल चित्र पर मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष के द्वारा माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । कैडेट के द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कैडेट के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जो जो उपस्थित शिक्षक एवं छात्र छात्राओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर भाषण,ओर नृत्य प्रस्तुत कर सीनियर कैडेट का सम्मान किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओर अध्यक्ष का माल्यार्पण तथा अंग वस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत सम्मान किया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों में प्रतिभा एवं झिझक दूर होती है। ओर खुद को प्रजेंट करने में कठिनाई नहीं होती। हम चाहेगे की पूरे कालेज के छात्रों के द्वारा सीनियर का सम्मान ऐसे आयोजन के माध्यम से किया जाय।ये छात्र अपने जीवन के क्षेत्र में आगे बढ़े बड़े का सम्मान करे गुरुजनों का सम्मान करे ।इस अवसर पर कमलापति पाण्डेय ने छात्रों के कार्यक्रम की प्रशंसा की और अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दिया और कार्य के लिए समय निर्धारण कर उद्देश्य की सफलता का मंत्र दिया।

इस अवसर पर प्रदीप कुमार,घनश्याम त्रिपाठी,प्रमोद पांडेय ने कैडेट को संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन आदर्श कुमार और खुशबू सोनकर कैडेट ने किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों के प्रति आभार कार्यक्रम संयोजन कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा ने किया। विनोद कुमार, संजय मिश्र, मिथिलेश तिवारी, धर्मेंद कुमार, मोहम्मद फैज, राजीव श्रीवास्तव, वंशराज, गिरीश, दिलिप सोनकर, गायत्री मिश्रा, पुष्पा पांडेय, प्रतिमा सिंह, दिलीप सिंह, अजय गुप्ता,अनिल कुमार, सर्वेश कुमार, प्रिया कुमारी, मंत्सा परवीन, सोनी, जाह्नवी सिंह, कुणाल कुमार, दिलीप कुमार एवं सभी कैटेट उपस्थित रहे।


 

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*