जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

NCC कैडेटों ने निकाली जागरूकता साइकिल रैली, देशप्रेम और फिटनेस का दिया संदेश

प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. राजीव श्रीवास्तव तथा एनसीसी कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा ने कैडेटों व अधिकारियों का स्वागत किया। कॉलेज गेट से ही एनसीसी पायलट कैडेट मंतसा परवीन और रूबी राठौर ने पायलटिंग कर कैडेटों को परिसर में प्रवेश कराया।
 

एनसीसी दिवस पर सकलडीहा में आयोजन


कैडेटों ने निकाली जागरूकता साइकिल रैली


 देशप्रेम और फिटनेस का दिया संदेश

चंदौली जिले के सकलडीहा में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) दिवस के अवसर पर शनिवार 22 नवंबर 2025 को एनसीसी कैडेटों द्वारा भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व एडम कर्नल एस. पूनिया ने किया। साइकिल रैली महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली से शुरू होकर सकलडीहा इंटर कॉलेज पहुंचकर सम्पन्न हुई। रास्ते भर कैडेट "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के उदघोष के साथ उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते रहे।

सकलडीहा इंटर कॉलेज पहुंचने पर प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. राजीव श्रीवास्तव तथा एनसीसी कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा ने कैडेटों व अधिकारियों का स्वागत किया। कॉलेज गेट से ही एनसीसी पायलट कैडेट मंतसा परवीन और रूबी राठौर ने पायलटिंग कर कैडेटों को परिसर में प्रवेश कराया।

 NCC Day celebrations in Sakaldiha
एनसीसी दिवस पर सकलडीहा में आयोजन

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य और एनसीसी कैप्टन ने एडम ऑफिसर एस. पूनिया को बैज, मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर अपने संबोधन में कर्नल पूनिया ने कहा कि एनसीसी दिवस पर साइकिल रैली के माध्यम से कैडेटों को देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि कैडेट साइकिल चलाकर फिटनेस का भी संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

 NCC Day celebrations in Sakaldiha
छात्रा को पुरस्कार देते शिक्षक

उन्होंने कैडेटों को करियर मार्गदर्शन देते हुए सेना में भर्ती की तैयारी, अनुशासन, ईमानदारी और सामान्य ज्ञान बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करता है।

इस अवसर पर बटालियन के सूबेदार मेजर तेज गुरुंग, अनिल कुमार, विनोद कुमार, सूबेदार भूपेंद्र सिंह, हवलदार मोबीन आलम, हवलदार दीपेंद्र थापा और केयर टेकर संजय शर्मा मौजूद रहे। कैडेट मिथिलेश कुमार, उज्ज्वल, आदर्श मौर्या, सोनू, राकिब, प्रिया, अभिषेक, अभिजीत, सनी देवल, रतन, अभय सहित कई कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*