जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शादी के 6 माह बाद ही नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पारिवारिक कलह बनी आत्महत्या की वजह

आत्महत्या से तीन दिन पहले पति-पत्नी के बीच बड़ा विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर 112 पुलिस को सूचना दी गई और टीम मौके पर पहुंची थी। उस समय तारा देवी के पिता भी उपस्थित थे।
 

विवाद सुलझने के तीन दिन बाद नवविवाहिता ने दी जान

बलुआ थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय तारा देवी का शव कमरे में मिला

बलुआ पुलिस जांच में जुटी

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के हरधन जुड़ा गांव में गुरुवार दोपहर एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक नवविवाहिता (22 वर्ष) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कोड़रिया निवासी तारा देवी के रूप में हुई है, जिनकी शादी छह माह पूर्व मई महीने में गांव के बसंत कुमार से हुई थी। घटना का प्राथमिक कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, आत्महत्या से तीन दिन पहले पति-पत्नी के बीच बड़ा विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर 112 पुलिस को सूचना दी गई और टीम मौके पर पहुंची थी। उस समय तारा देवी के पिता भी उपस्थित थे। पुलिस और परिजनों के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हो गया था और पिता अपनी बेटी को समझाकर वापस अपने गांव लौट गए थे।

हालांकि, गुरुवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच परिजनों ने तारा देवी को कमरे में फांसी पर लटकते हुए देखा और तत्काल प्रशासन को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस समय मृतका के मायके वालों का इंतजार कर रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है और आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पड़ताल कर रही है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*