जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नगवा चोचकपुर गंगा घाट पर बढ़ रहा है पानी, आज से नहीं चलेगी नाव

विगत दो दिनों से गंगा में जलस्तर ज्यादा बढ़ने से नाव का संचालन संभव नहीं है। इसीलिए लोक निर्माण विभाग के लोगों नावों का संचालन बंद कर दिया है।
 

चंदौली जिले में बाढ़ का असर

कई इलाकों में नौका संचालन आज सुबह से बंद

जल स्तर घटने पर फिर से होगा संचालन

चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र के नगवा चोचकपुर गंगा घाट पर गंगा में जल स्तर के बढ़ने से नौका संचालन आज सुबह से बंद कर दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा सुरक्षा के लिहाज से किया जा रहा है। पानी घटने पर फिर से नौकाएं चलायी जाएंगी।

ज्ञात हो की नगवा पीपा पुल 15 जून से हटा दिया जाता है। उसके बाद नौका का निशुल्क संचालन लोक निर्माण विभाग द्वारा होता है। विगत दो दिनों से गंगा में जलस्तर ज्यादा बढ़ने से नाव का संचालन संभव नहीं है। इसीलिए लोक निर्माण विभाग के लोगों नावों का संचालन बंद कर दिया है।

इस सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आरके चौहान ने बताया कि गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है। आम जनमानस के सुरक्षा की दृष्टि से नाव का संचालन बंद किया जा रहा है। जलस्तर काम होने पर नाव का संचालन होगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*