जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनावी जन संपर्क, नुक्कड़ सभाओं के जरिए मांगा जा रहा है वोट

विशुनपुरवा  गांव में नुक्कड  सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक व सकलडीहा विधान सभा के प्रभारी अजय सिंह ने कहा जो भी शिकायत ग्रामीणो की है, वह जायज है। उसे हर हाल मे समाप्त किया जायेगा।
 

नुक्कड सभा कर भाजपा को जिताने का लिया संकल्प

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय का  चुनाव प्रचार

चंदौली लोक सभा सीट के हैं प्रत्याशी

गांव वाले गिनाने लगे राशन की समस्या
 

चंदौली जिले के चहनिया  नादी निधौरा प्रतिनिधि अजीत सिंह के नेतृत्व में सकलडीहा प्रभारी बनाये हरैया विधान सभा के विधायक  अजय सिंह ने नुक्कड सभा कर जहाँ भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए संकल्प दिलाया , वहीं लोगों की शिकायत को सुनकर उनकी समस्या को समाधान करने का संकल्प लिया।

विशुनपुरवा  गांव में नुक्कड  सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक व सकलडीहा विधान सभा के प्रभारी अजय सिंह ने कहा जो भी शिकायत ग्रामीणो की है, वह जायज है। उसे हर हाल मे समाप्त किया जायेगा। वही हर तरह की योजना का लाभ दिया जायेगा। फिर से मोदी जी की सरकार बनने जा रही है । आप सभी लोग एक बार फिर बूथ पर पहुंचकर कमल का बटन दबाकर पाण्डेय जी  को जीत दिलाईये और हर तरह की योजना का लाभ लेकर अपनी समस्या दूर भगाये।

Nukkad sabha

 नादी निधौरा के प्रतिनिधि अजीत सिंह ने कहा चन्दौली के वर्तमान सांसद व भारी उद्योग मंत्री डा  महेंद्र नाथ पाण्डेय ने जो चन्दौली मे विकास किया वह आज तक कमला पति त्रिपाठी के अलावा किसी ने नही किया। जिले में आवास,शौचालय,बिजली, सड़क,पानी  सब सांसद जी की देन है,  जो भी राशन की समस्या इस गांव की है, उसे चुनाव बाद हर हाल में समाप्त किया जायेगा और हर योजना का लाभ आप सभी को मिलेगा।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता जयश्याम त्रिपाठी ने उपस्थित सभी ग्रामीणो से भाजपा को वोट देने के अपील की। इस मौके पर  प्रधान फरीदन, जयन्त सिंह, दिनेश सोनकर, दीपेश सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*