जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

टेबल फैन से करंट लगने पर 17 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जिला अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सकों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 

अटौली गांव में हुआ दर्दनाक हादसा

टेबल फैन लगाते समय आया करंट

करंट की चपेट में आया किशोर

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिवार में मचा कोहराम

चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के अटौली गांव में सोमवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी बाबूलाल वनवासी का 17 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश टेबल फैन लगा रहा था। इसी दौरान अचानक फैन में करंट दौड़ गया और किशोर उसकी चपेट में आ गया।

घटना रात करीब 9 बजे की है। करंट लगते ही ओमप्रकाश बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन तत्काल उसे धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल चंदौली रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सकों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना पाकर धानापुर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि ओमप्रकाश मेहनती और होनहार किशोर था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*