जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बरगद की टहनी गिरी, एक गाय की मौत, चार घायल

 गायों को दबी देख आसपास के लोगों ने इकट्ठे होकर पशुओं की बघी रस्सियों को काट कर किसी तरह निकाला। इसके बावजूद एक गाय टहनी की नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गयी।
 

चंदौली जिले के कमालपुर इलाके के  जमुर्खा गांव में मंगलवार की शाम अचानक बरगद के पेड़ के नीचे धर्मेंदर सिंह की पांच गायें बांधी गयी थीं। तभी अचानक बरगद के पेड़ की विशालकाय टहनी टूटकर गायों के ऊपर गर गयी। इसमें कई गायें घायल हो गयीं तो वहीं एक गाय की मौत हो गयी।

one cow died

बताया जा रहा है कि बरगद की डाल छत के बारजे को तोड़ते हुए गिर गयी। जिससे टहनी के नीचे पांचों गायें दब गयीं। टहनी टूटकर गिरते समय जोर की आवाज आई तो  पुआल काट रहे धर्मेंदर सिंह बाहर निकलकर हल्ला मचाना शुरू किए।

 गायों को दबी देख आसपास के लोगों ने इकट्ठे होकर पशुओं की बघी रस्सियों को काट कर किसी तरह निकाला। इसके बावजूद एक गाय टहनी की नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गयी।

इसके बाद सुबह पशु स्वामी ने क्षेत्रीय लेखपाल सुभाष कुमार को घटना की जानकारी दी तो मौके पर पहुंचे लेखपाल ने आपदा राहत से हेतु राशि मिलने की बात कही। वहीं घायल चारों पशुओं का ईलाज किया जा रहा है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*