जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर लग रही आस्था की डुबकी, देखें मेले की तस्वीरें ​​​​​​​

चंदौली जिले में बलुआ थाना क्षेत्र के पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर आस्था के डुबकी लगाने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर कई राज्यों और जिलों के लोग वहां पहुंचते हैं।
 

बलुआ थाना क्षेत्र में उमड़ा हुजूम

पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर आस्था के डुबकी

 दान करके लोग कमा रहे पुण्य

 

चंदौली जिले में बलुआ थाना क्षेत्र के पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर आस्था के डुबकी लगाने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर कई राज्यों और जिलों के लोग वहां पहुंचते हैं। पश्चिम वाहिनी गंगा में स्नान और दान का एक खास महत्व होता है। इसलिए वहां पर भारी भीड़ उमड़ रही है।

Pashchim vahini Ganga Mauni Amavasya Mela
 स्थानीय लोगों ने बताया कि पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर मौनी अमावस्या के मेले को देखते हुए भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग स्नान करने के बाद गंगा घाट किनारे और सड़क के दोनों तरफ बैठे साधु-संतों और भिखारियों को दान देकर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। साथ ही लोग मेले में अपने घरेलू उपयोग के सामान खरीद रहे हैं।

Pashchim vahini Ganga Mauni Amavasya Mela


 आज के दिन इस इलाके में भारी भीड़ होने के कारण मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ-साथ पीएससी के जवान भी लगाए गए हैं। गंगा के घाट पर बैरीकेटिंग करके जल पुलिस की तैनाती की गई है। इसके अलावा सरकारी और निजी गोताखोर भी मौके पर मौजूद हैं, ताकि किसी भी घटना को तत्काल रोका जा सके। 

Pashchim vahini Ganga Mauni Amavasya Mela
 पश्चिम वाहिनी गंगा में माघ के महीने में मौनी अमावस्या पर स्नान का एक विशेष महत्व है। इसलिए अलग-अलग इलाकों के लोग यहां आते हैं और यहां पर डुबकी लगाकर पुण्य का भागीदार बनते हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*