जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

होली पर अश्लील गाना बजाने पर होगी कार्रवाई, इनायतपुर गांव में शांति समिति की मीटिंग में बोले इंस्पेक्टर साहब

धीना थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में शुक्रवार को थानाध्यक्ष रमेश यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें थानाध्यक्ष ने लोगों से होली व रमजान आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
 

होली पर जिसके पास होगा लाइसेंस वही बेचेगा पटाखे

चप्पे - चप्पे पर होगी पुलिस की निगरानी

होलिका की सुरक्षा के लिए लगाई गई चौकीदारों की ड्यूटी

 होली पर्व को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन गंभीर

चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में शुक्रवार को थानाध्यक्ष रमेश यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें थानाध्यक्ष ने लोगों से होली व रमजान आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। कहा कि अश्लील गाना बजाने और अभद्रता करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई। 


उन्होंने कहा कि होली के दिन डीजे पर अश्लील गाने बजाते, अभद्रता या सांप्रदायिकता की वात करते, झगड़ा फसाद फैलाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी एक दूसरों की सहायता कर आपस में मिलजुल कर होली को सौहार्द और शांतिपूर्वक मनाएं। बताया कि होली के दिन रंग फेंकने व खेलने का सिलसिला दोपहर 12 बजे तक ही चलेगा। शुक्रवार को होली है। इसी दिन मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज भी अदा की जाएगी। दोपहर दो बजे मुस्लिम बंधु रमजान की नमाज अदा करेंगे। ऐसे में दोनों संप्रदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। पर्व को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन गंभीर है। चप्पे - चप्पे पर निगरानी की जाएगी। समस्या होने पर लोग 112 नंबर पर फोन कर तुरंत सूचित करें। 


कहा कि जिनके पास लाइसेंस होगा वही पटाखे बेचेगा। बताया कि होलिका की सुरक्षा के लिए चौकीदारों की ड्यूटी लगाई गई है। जहरीली या कच्ची शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


 इस मौके पर श्याम नारायण पाठक, बबलू सिद्दीकी, इसरार सिद्दीकी, सलन राजभर, अवनीश राजभर, डॉ. उदय कुमार राय, मधुकर पाठक, दयाराम राजभर अखिलेश सिंह आदि रहे।

                                                                                                                                                                           

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*