जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

बलुआ में बेखौफ हुए चोर: प्रभुपुर पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के किचन का ताला तोड़ हजारों का सामान पार

चहनियां के प्रभुपुर स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने किचन का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, बर्तन और बिजली के तार समेत हजारों का सामान पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 
 

पीएम श्री विद्यालय में रात में चोरी

किचन का ताला तोड़ उड़ाया सामान

गैस सिलेंडर, चूल्हा व बर्तन गायब

डायल-112 पुलिस ने किया निरीक्षण

चोरों को पकड़ने की उठी मांग

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। बेखौफ चोरों ने विद्यालय के किचन का ताला तोड़कर अंदर रखा हजारों रुपये मूल्य का सामान पार कर दिया। सुबह जब इस घटना की जानकारी हुई, तो विद्यालय प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों में काफी रोष और चिंता का माहौल देखने को मिला।

pm-shri-school-prabhupur-chaniya-theft-investigation

सिलेंडर, बर्तन से लेकर बिजली के तार तक गायब
चोरों ने रसोईघर में रखे गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन, डेस्क, बाल्टी, भगौना, ट्यूबलाइट, ब्लैकबोर्ड और बिजली के तार समेत कई जरूरी सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, चोरों ने प्रधानाध्यापक कक्ष और अन्य कमरों के ताले तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन उसमें कामयाब नहीं हो सके। आशंका जताई जा रही है कि चोर कुछ डेस्क और बेंच भी ट्रॉली पर लादकर ले गए हैं।

pm-shri-school-prabhupur-chaniya-theft-investigation

सुबह विद्यालय पहुंचे शिक्षकों के उड़े होश
गुरुवार सुबह जब इंचार्ज प्रधानाध्यापिका और अन्य शिक्षक विद्यालय पहुंचे, तो उन्होंने किचन का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर का सारा सामान गायब देखकर उन्होंने तुरंत ग्राम प्रधान जयराम शास्त्री और डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों ने की पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
ग्राम प्रधान जयराम शास्त्री ने बताया कि इलाके में लगातार मंदिरों, स्कूलों और घरों को निशाना बनाया जा रहा है। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका, शिक्षकों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों पर रोक लग सके।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*