नौरंगाबाद प्रधान के पौत्र को खोजने के लिए लगाए गए खोजी कुत्ते, रहस्यमय तरीके से लापता है बच्चा, अपहरण की आशंका गहराई

दो दिन से गायब है प्रधान अरशद अली का पौत्र मंजर अली
खोजी कुत्ता के सहारे पुलिस कर रही ढूंढने का प्रयास
सांसद वीरेंद्र सिंह और अन्य नेताओं ने जताई चिंता
अपहरण की आशंका पर CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस
चंदौली जिले के कमालपुर सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव के ग्राम प्रधान अरशद अंसारी का पौत्र विगत दो दिनों से लापता है। जिसके ढूंढने का प्रयास पुलिस और परिजन लगातार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि रविवार को सुबह लगभग दस बजे नौरंगाबाद प्रधान अरशद अली का पौत्र मंजर अली पांच वर्ष बाहर खेल रहा था। खेलते खेलते इसी बीच गायब हो गया। प्रधान अरशद अली द्वारा इसकी सूचना सकलडीहा कोतवाली को दी गई। पर अभी तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। सोमवार को पुलिस द्वारा खोजी कुत्तिया का सहयोग लिया गया। जो घर में रखे बच्चे के चप्पल को सूंघ कर हेतमपुर कंपोजिट विद्यालय के पास तक गई। उसके बाद वहीं रुक गई।

इस बीच सांसद वीरेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद राम किशुन यादव,सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह आदि नेताओं ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढाढस बढ़ाया। साथ पुलिस अधीक्षक चन्दौली से वार्ता कर बच्चे की बरामदगी के लिए आवश्यक कदम उठाएं जाने की बात की।

पुलिस सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य बिंदुओं पर भी विचार कर आगे बढ़ रही है। कोतवाल सकलडीहा स्पेक्टर हरिनाथ पटेल ने बताया कि टीम बनाकर वर्क किया जा रहा है शीघ्र ही बच्चा बरामद किया जाएगा।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*