जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

कमीशनखोरी बढ़ी तो 20 दिन में उखड़ गयी ये सड़क, अब कौन करेगा जांच

कहीं पत्थर को तो कहीं पर महीन गिट्टी भी बिखरने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तो सड़क कई साल बाद बनी। वहीं ठेकेदारों व अधिकारियों की मिली भगत से सड़क केवल 20 दिन भी चल पाई।
 

सराय टेढ़की पुलिया से लेकर  महुआरी खास जाने वाली सड़क

20 दिन में खराब होने लगी सड़क

लोगों ने की है जिलाधिकारी से अपील

चंदौली जिले में चंदौली जिले में विकास कार्यों के गुणवत्ता देखनी हो तो चहनिया विकासखंड की इस सड़क को जरूर देखिए, जो बनने के 20 दिन के अंदर ही उखड़ गई है। कहीं तारकोल तो महीन गिट्टियां बिखरने लगी हैं। इसको लेकर स्थानीय लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं और बता रहे हैं कि अधिकारियों ने कमीशन लेकर सड़क को बहुत घटिया स्तर का बनवाया है।

 चहानिया से बलुआ मार्ग पर जुड़े सराय टेढ़की पुलिया से लेकर  महुआरी खास होते हुए 10 से अधिक गांवों को जाने वाली सड़क केवल 20 दिन पहले ही बनी थी। इस गांव के लोगों के आने जाने का सिलसिला शुरू हुआ तो सड़क की गिट्टी जगह-जगह उखड़ने लगी है। इतना ही नहीं सड़क पर जगह-जगह गड्ढे भी बनने लगे हैं।

poor road quality

 कहीं पत्थर को तो कहीं पर महीन गिट्टी भी बिखरने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तो सड़क कई साल बाद बनी। वहीं ठेकेदारों व अधिकारियों की मिली भगत से सड़क केवल 20 दिन भी चल पाई।

 भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश और देश की बात करने वाले भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लूट खसोट और कमीशनखोरी जोर शोर से चल रही है। यह नमूना जिले में विकास की असलियत को बयां करता है। अब लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि इस कार्य की शिकायत किससे करें।

लोगों ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और तहसील स्तर के अधिकारियों से इस सड़क को देखने की अपील की है, ताकि असलियत का पता लगाया जा सके। अब देखना है कि अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*