सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अंश को मिला प्रथम स्थान तो गरिमा रही द्वितीय
लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
बच्चों को दिया गया पुरस्कार
कमालपुर चौकी प्रभारी ने बांटे पुरस्कार
चंदौली जिले के कमालपुर क्षेत्र के इनायतपुर डिलियापर पर लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 55 छात्र एवं छात्राएं सम्मिलित हुए। इसमें अंश राजभर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और द्वितीय स्थान गरिमा सिंह और तृतीय स्थान अनुज राजभर रहे।
बता दें कि क्षेत्र के बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए दीपावली के पावन अवसर पर इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसका परिणाम आने के बाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे कमालपुर चौकी प्रभारी सतीश चंद्र प्रकाश ने सभी बच्चों को ट्रॉफी, पेन, डिक्शनरी, मेडल, रफ कापी देकर प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर चौकी प्रभारी ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराने से बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को बाहर निकलती है और सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
मौके पर विशिष्ट अतिथि छात्रसंघ महामंत्री व क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल राजभर ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम में शामिल हो करके बहुत अपने आप को गौरावांवित महसूस करता हूं। ऐसे कार्यक्रमों में सहयोग के आप लोगों के साथ सदैव खड़ा रहूंगा।
कार्यक्रम संयोजकअशोक बिंद ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर कमालपुर चौकी के दीवान चंदन वर्मा, घनश्याम बिंद, किशन बिंद , प्रदुम्न बिंद ,राजेश बिंद, जिगर बिंद, रवि गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






