जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

समाजवादी शिक्षण संस्थान बंद करने पर विरोध, सम्राट अक्षय पाल करेंगे साइकिल यात्रा

इस पर संस्था संचालक सम्राट अक्षय पाल ने विरोध जताते हुए कहा कि “पाँच वर्षों तक किसी ने जांच नहीं की, अब अचानक दबाव बनाकर स्कूल बंद कराया जा रहा है।”
 

चंदौली जिले के चहनिया ब्लॉक के सराय रसूलपुर स्थित समाजवादी शिक्षण संस्थान में बीते पाँच वर्षों से कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही थी। यहां सुबह करीब 170-180 और शाम में दो बैचों में लगभग 160 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे।

school closing

हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने जगह के अभाव और मान्यता न होने का हवाला देकर सुबह का सत्र बंद करने का आदेश दिया है। इस पर संस्था संचालक सम्राट अक्षय पाल ने विरोध जताते हुए कहा कि “पाँच वर्षों तक किसी ने जांच नहीं की, अब अचानक दबाव बनाकर स्कूल बंद कराया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि जल्द ही शिक्षा विभाग के मानकों के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय तैयार किया जाएगा। इस निर्णय के विरोध में वे अपने साथियों के साथ सराय रसूलपुर से लखनऊ तक साइकिल यात्रा निकालेंगे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*