जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पानी की समस्या को लेकर परेशान हैं लोग, मनमानी कर रहे हैं अधिकारी व कर्मचारी ​​​​​​​

चंदौली जिले के सकलडीहा में फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर बीते दो साल से कार्य चल रहा है। लेकिन महज आठ सौ मीटर सड़क और नाला का निर्माण कार्य अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है।
 

 800 मीटर सड़क और नाला निर्माण कार्य में देरी

अधिकारी और कर्मचारियों कर रहे मनमानी

पानी का कनेक्शन नहीं जोड़ने पर लोगो ने किया प्रदर्शन

चंदौली जिले के सकलडीहा में फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर बीते दो साल से कार्य चल रहा है। लेकिन महज आठ सौ मीटर सड़क और नाला का निर्माण कार्य अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है। आरोप है कि फोरलेन सड़क बनाने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण बीते एक माह से तेन्दुई और ईटवा गांव के सैकड़ों उपभोक्ता पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। व्यापारियों की शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नही किया गया । गड्डा नहीं पाटे जाने पर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। 


आपको बता दें कि सकलडीहा में सड़क और नाला निर्माण के साथ बिजली और पानी की सिफ्टिंग होना है। जिसके लिये पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था के अधिकारी और कर्मचारियों की मनमानी के कारण महज 800 मीटर निर्माण कार्य और पेयजल समस्या बाधित है। नाला का निर्माण में तेजी नहीं करने से घरों में नाबदान का घुस रहा है। वही बिजली तार और पोल व ट्रांसफार्मर की सिफ्टिंग की समस्या बनी हुई है। वही दूसरी ओर फोर लेन सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी से खोदाई करने के कारण पेयजल सप्लाई ठप है। 


आरोप है कि बीते एक माह से सघन तिराहे पर जल निगम की पाइप का कनेक्शन के लिये सड़क पर खोदा गया गड्डा पाटना तो दूर कनेक्शन नहीं किये जाने से दर्जनों उपभोक्ता पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। शिकायत के बाद भी कार्यदायी संस्था के अधिकारी और कर्मचारी मौन है।


इस मौके पर विरोध जताने वालों में रतेन्द्र राजभर, राजेश्वर सिंह, सुभाष, सोनी, अनूज, किरन, प्रभा देवी, पिंटू सिंह, नंदलाल, श्यामलाल, रमेश जायसवाल, मुन्ना, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।

                                                                                                                                                                   

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*