जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

धानापुर-अवही मार्ग पर सड़क हादसा, बाइक सवार राधेश्याम की मौत

इस संबंध में थाना प्रभारी धानापुर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि अहिकौरा निवासी राधेश्याम पाल की सड़क हादसे में मौत हो गई है।
 

धानापुर-अवही मार्ग पर दर्दनाक हादसा

बाइक अनियंत्रित होकर झाड़ी में घुसी

राहगीरों की सूचना पर पहुँची 108 एम्बुलेंस

सीएचसी धानापुर में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के पगही गाँव के पास धानापुर-अवही मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार राधेश्याम पाल (35 वर्ष) निवासी अहिकौरा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस से उन्हें धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, अहिकौरा निवासी राधेश्याम पाल पुत्र विजय नारायण पाल अपनी बेटी सिमरन (16 वर्ष) को साथ लेकर धानापुर किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वे पगही गाँव के पास पहुँचे, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ी में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राधेश्याम को सीएचसी धानापुर लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताते चलें कि मृतक राधेश्याम की पत्नी श्वेता (32 वर्ष), बेटियाँ सिमरन व लक्ष्मी और 8 वर्षीय बेटे हर्षित का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लिए यह बड़ा संकट बन गया है क्योंकि तीन भाइयों में सबसे छोटे राधेश्याम ही घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। वे गाँव में पशुपालन व डेयरी संचालित कर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे।

इस संबंध में थाना प्रभारी धानापुर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि अहिकौरा निवासी राधेश्याम पाल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*