कमालपुर में रक्षाबंधन स्नेह मिलन समारोह: सपा नेता मनोज सिंह डब्लू को रक्षासूत्र बांधेंगी महिलाएं
शिव शक्ति लॉन में रक्षाबंधन समारोह
पूर्व विधायक मनोज सिंह का संकल्प
महिलाओं की सुरक्षा का लेंगे जिम्मा
सपा सरकार आने पर पेंशन बहाली
बालिकाओं को लैपटाप और मुफ्त शिक्षा
चंदौली जिले के कमालपुर क्षेत्र अंतर्गत जनौली गांव स्थित शिव शक्ति लॉन में बुधवार को सुबह 11 बजे से एक विशेष रक्षाबंधन स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने बताया कि कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र की बड़ी तादाद में महिलाएं और युवतियां शिरकत करेंगी।
महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों का लेंगे संकल्प
पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने इस दिन को स्थानीय महिलाओं और बहनों के नाम समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि सैयदराजा की मिट्टी में जन्म लेने के कारण यहां की महिलाओं से उनका आत्मीय लगाव है। समारोह के दौरान महिलाएं उन्हें रक्षासूत्र बांधेंगी, जिसके बदले में वे महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और उनके संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण का संकल्प लेंगे।
महिला सशक्तिकरण और शिक्षा पर जोर
पूर्व विधायक ने कहा कि भारतीय समाज में महिलाएं पूजनीय हैं, लेकिन वर्तमान में बढ़ते अपराधों से वे असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ऐसे में उनका शिक्षित, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त होना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से उन्होंने सैयदराजा नगर में बालिका डिग्री कॉलेज की स्थापना कराई थी। समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने की नीति पर काम किया है।
सपा सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन बहाली का वादा
मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सत्ता में वापसी होते ही महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए बंद की गई 'समाजवादी पेंशन' को दोबारा बहाल किया जाएगा। इसके अलावा, पढ़ने-लिखने वाली बेटियों को लैपटॉप दिए जाएंगे और स्नातक (ग्रेजुएशन) स्तर तक की शिक्षा पूरी तरह से निःशुल्क दी जाएगी।
बदलते राजनीतिक हालात पर सुझाव भी सुनेंगे
उन्होंने आगे बताया कि इस रक्षाबंधन स्नेह समारोह में केवल पर्व ही नहीं मनाया जाएगा, बल्कि बदलते राजनीतिक माहौल में महिलाओं के विचारों और सुझावों को भी सुना जाएगा। उनके सुझावों के आधार पर ही आगे की नीतियों पर काम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







