जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

रामगढ़ गांव को राज्यसभा सांसद ने दी 2 हाईमास्ट लाइटें, पूर्व प्रधान के प्रयास से गांव हुआ रोशन

चंदौली के रामगढ़ गांव में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह की निधि से दो प्रमुख जगहों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। इसके शुरू होने से अब ग्रामीणों और राहगीरों को रात के अंधेरे से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा।

 
 

सांसद निधि से लगी हाईमास्ट लाइटें

रामगढ़ की दो प्रमुख जगहों पर स्थापना

आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर अब हुआ रोशन

पूर्व प्रधान के प्रयास लाए रंग

रात के समय राहगीरों को सुविधा

 

चहनियाँ क्षेत्र के रामगढ़ गांव में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह की सांसद निधि से विकास का एक बड़ा काम हुआ है। गांव के दो महत्वपूर्ण स्थानों पर शानदार हाईमास्ट लाइटें स्थापित की गई हैं। पहली लाइट गुलाब सिंह स्मृति द्वार के पास और दूसरी लाइट नए बने आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में लगाई गई है। इन दोनों जगहों पर लाइट चालू होने से स्थानीय ग्रामीणों और रात में आने-जाने वाले राहगीरों को बहुत सहूलियत होगी।

ramgarh-mp-darshana-singh-himast-light-installed-news

पूर्व प्रधान और फौजी भाइयों का प्रयास लाया रंग
इस जनसुविधा को लेकर रामगढ़ के ग्रामीणों ने काफी समय से मांग उठाई थी। जनता की इस जरूरत को देखते हुए पूर्व प्रधान प्रभुनारायण सिंह 'लल्ला' के विशेष प्रयास और पूर्व सैनिक सुभाष चंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रस्ताव तैयार किया गया था। इस मांग पत्र को राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह तक पहुंचाया गया, जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद ने बिना किसी देरी के दोनों लाइटों की मंजूरी दे दी और काम पूरा कराया।

ramgarh-mp-darshana-singh-himast-light-installed-news

सांसद दर्शना सिंह का ग्रामीणों ने जताया आभार
लाइटों के उद्घाटन के मौके पर पूर्व प्रधान प्रभुनारायण सिंह 'लल्ला' ने राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह के प्रति दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि सांसद महोदय क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के गांव के दो प्रमुख और अंधेरे वाले स्थानों को रोशन कर क्षेत्रवासियों को एक बेहतरीन और जरूरी सौगात दी है।

कार्यक्रम में भारी संख्या में जुटे स्थानीय लोग
इस खुशी के मौके पर गांव में उत्साह का माहौल दिखा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक सुभाष सिंह फौजी, रामअवतार पाण्डेय, अरुण यादव फौजी, गोपाल पाण्डेय, मिंकू पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, राजकुमार सिंह, विनय सिंह, गुड्डर सिंह, आशीष सिंह, बचान प्रजापति, विजय प्रताप सिंह और जलालुद्दीन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*