प्रतियोगिता एवं खेल मैदान प्रतिभा पहचान की प्रयोगशाला : प्रो. रणधीर सिंह
क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
मुख्य अतिथि रहे प्रोफेसर डॉ रणधीर सिंह
विकसित राष्ट्र की कल्पना को साकार करने में खेल का योगदान
चंदौली जिले के चहनिया में 18 दिसंबर को बाबा कीनाराम स्पोर्टिंग क्लब रामगढ़ द्वारा आयोजित क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में डिग्गी स्पोर्टिंग क्लब चंदौली एवं आजमगढ़ के मध्य मैच खेला गया। प्रतियोगिता से पूर्व प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ रणधीर सिंह, शारीरिक शिक्षा विभाग, डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज भैरवतालाब (राजातालाब) वाराणसी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ रणधीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतियोगिता एवं खेल मैदान प्रतिभा पहचान की प्रयोगशाला है। खेल से खिलाड़ियों में सहजता, सजगता ,मानवता, मनुष्यता, नैतिकता, सक्षमता, दक्षता, परिपक्वता पूर्णता , खेल भावना एवं व्यक्तित्व का विकास होता है। एक प्रगतिशील एवं विवेकशील मनुष्य का विकास खेल के माध्यम से ही संभव है। व्यक्ति में संपूर्णता खेलों के माध्यम से ही आती है खेल ही ऐसा माध्यम है जिससे युवाओं की ऊर्जा को नियंत्रित एवं संयोजित कर उसे विकास कार्यों में समायोजित किया जा सकता है। खेलों एवं युवाओं को प्राथमिकता देकर देश को 2047 से पूर्व विकसित राष्ट्र की कल्पना को साकार किया जा सकता है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*