सकलडीहा में 17 जनवरी को होगा बार एसोसिएशन का चुनाव, सदस्यता अभियान जारी
चंदौली जिले के सकलडीहा में सकलडीहा बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सर्व सम्मत से मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में यशवंत सिंह यादव और सहायक चुनाव अधिकारी जनार्दन मिश्र व अरूण कुमार को नामित किया गया है। नौ जनवरी को नामांकन और 17 जनवरी को चुनाव होगा।
आपको बता दें कि अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें उम्मीदवारों की निर्धारित सदस्यता वर्ष व सदस्यता शुल्क, मतदाता सूची का प्रकाशन व नामांकन व चुनाव की तिथि का घोषणा किया गया है। सकलडीहा बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव को लेकर 19 दिसंबर से 4 जनवरी 2025 तक सदस्यता अभियान चलेगा।
बताते चलें कि मतदाता सूची का प्रकाशन 7 जनवरी को होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 8 जनवरी को होगा। 9 जनवरी को नामांकन 10 बजे से 2 बजे तक होगा। 10 जनवरी को जांच व वापसी दो बजे तक किया जायेगा। 17 जनवरी को चुनाव व मतगणना व देर शाम तक परिणाम की घोषणा होगी।
अध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष सदस्यता निर्धारित:
चुनाव अधिकारी की ओर से वार्षिक चुनाव सदस्यता शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है। सदस्यता शुल्क जमा करने के बाद ही अधिवक्ता मतदान का पात्र होगा। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष सदस्यता निर्धारित की गई। महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के लिये सदस्यता वर्ष 10 साल, सहायक सचिव प्रशासन व पुस्तकालय मंत्री पर पांच वर्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दो वर्ष, कार्यकारिणी में वरिष्ठ सदस्य पांच पद पर 20 साल, कार्यकारिणी में 6 पद के लिये 10 साल की सदस्यता वर्ष अनिवार्य किया गया है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*