जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लावारिस मोटरसाइकिल को पुलिस खींच लायी थाने, किरकिरी होने पर देनी पड़ी सफाई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पुलिस की नियमित जांच और सतर्कता के दौरान का है, इसे गलत संदर्भ में फैलाया जा रहा है।
 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से पुलिस की चर्चा

सकलडीहा पुलिस की कार्यवाही पर उठे सवाल

सकलडीहा के कोतवाल ने ऐसे दी अपनी ओर से सफाई

चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र की पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यशैली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों द्वारा इस वीडियो को संदिग्ध गतिविधि से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इस मामले में सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने पूरे घटनाक्रम पर स्पष्ट जानकारी देते हुए स्थिति स्पष्ट की है।

कोतवाल के अनुसार, सोमवार की रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच पुलिस गश्त पर निकली थी, तभी पुलिस टीम ने एक घर के सामने संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक बिना लॉक की गई बाइक देखी। जांच के दौरान बाइक का कोई कागज या प्रमाणपत्र मौके पर उपलब्ध नहीं था। ऐसे में पुलिस ने बाइक मालिक को थाने बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान बाइक स्वामी ने वैधानिक कागजात और पहचान प्रमाण प्रस्तुत किया, जिसके बाद बाइक उसे लौटा दी गई।

 bike video viral

कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पुलिस की नियमित जांच और सतर्कता के दौरान का है, इसे गलत संदर्भ में फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं को रोकने और अपराधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से यह कार्यवाही की गई थी।

 bike video viral

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अपने वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वायरल वीडियो के बावजूद, यह घटना पुलिस की सतर्कता और जनहित में की गई कार्रवाई का उदाहरण है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*