जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने सकलडीहा इंटर कॉलेज के प्रवक्ता त्रिभुवन नारायण सिंह ​​​​​​​

चंदौली जिले के सकलडीहा इंटर कॉलेज के प्रवक्ता त्रिभुवन नारायण सिंह माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए है। बुधवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शिक्षक सहित प्रधानाचार्य ने बधाई दिया है।

 

चंदौली जिले के सकलडीहा इंटर कॉलेज के प्रवक्ता त्रिभुवन नारायण सिंह माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए है। बुधवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शिक्षक सहित प्रधानाचार्य ने बधाई दिया है।

बीते दिनों में माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के जिला अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सकलडीहा इंटर कालेज के त्रिभुवन नारायण सिंह 98 वोट प्राप्त कर विजयी हुए थे। इस उपलक्ष्य में विद्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। 

Sakaldiha Inter College Teacher Tribhuvan Narayan Singh

इस मौके पर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह, जिला संयुक्त मंत्री नित्यानंद सिंह यादव, सकलडीहा ब्लॉक संयोजकरविंद्र नाथ यादव, प्रधानाचार्य डा. एस के लाल, घनश्याम त्रिपाठी, वरिष्ठ शिक्षक प्रमोद कुमार पांडेय, संतोष कुमार मिश्रा देवचंद राम, राजीव श्रीवास्तव, मोहम्मद फैज, बंसराज, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार उमेश कुमार यादव, दिलीप कुमार सोनकर, संतोष कुमार सिंह, राजबली प्रसाद, नित्यानंद सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*