सकलडीहा विधायक ने करंट हादसे में मृत महिला के परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए लगाया जोर
सकलडीहा विधायक ने याचिका समिति में उठाया मुद्दा
लखनऊ में अपर मुख्य सचिव को सौंपा गया पत्र
27 अगस्त को तेनुवट गांव में हुआ दर्दनाक हादसा
चंदौली जिले के सकलडीहा में विद्युत विभाग की लापरवाही से हुई मौत के मामले में परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित याचिका समिति की बैठक में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और अपर मुख्य सचिव विद्युत विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।
आपको बता दें कि 27 अगस्त को तेनुवट गांव में कंपोजिट विद्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर हाईटेंशन तार टूट जाने से गांव की महिला बेचना देवी (पत्नी झेंगुरी विश्वकर्मा) की मौत हो गई थी। इस हादसे में दो छात्राएं भी करेंट की चपेट में आकर झुलस गई थीं।

विधायक ने कहा कि यह घटना विद्युत विभाग की घोर लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने मांग की कि मृतक महिला के परिवार को अनुदान राशि दी जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
इसके साथ ही उन्होंने भूपौली से बलुआ और सकलडीहा द्वितीय फीडर से जुड़े जर्जर पोल व तारों को तत्काल बदलने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







