जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा PG कॉलेज में फिर पकड़े गए नकलची : बीएड परीक्षा में 4 परीक्षार्थी रंगे हाथ पकड़े गए, तत्काल हुए रिस्टिकेट

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की बीएड परीक्षा के दौरान सकलडीहा पीजी कॉलेज में आंतरिक उड़ाका दल ने चार परीक्षार्थियों को नकल करते हुए दबोचा। प्राचार्य ने अनुशासन का उल्लंघन करने वाले छात्रों को परीक्षा से निष्कासित कर रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेज दी है।
 

बीएड प्रथम सेमेस्टर में नकलची पकड़े गए

आंतरिक उड़ाका दल की छापेमारी में कार्रवाई

चार परीक्षार्थी परीक्षा से तत्काल निष्कासित

विश्वविद्यालय को भेजी गई सीलबंद रिपोर्ट

शुचिता और पारदर्शिता पर विशेष जोर

चंदौली जिले में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं के बीच सकलडीहा पीजी कॉलेज में परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को द्वितीय पाली में संचालित बीएड (B.Ed.) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़ाका दल (फ्लाइंग स्क्वॉड) ने नकल करते हुए चार परीक्षार्थियों को रंगे हाथ पकड़ा।

फ्लाइंग स्क्वॉड की सघन तलाशी में पकड़ी गई नकल
परीक्षा के दौरान महाविद्यालय की आंतरिक उड़ाका दल टीम कक्षों का गहन निरीक्षण कर रही थी। इसी तलाशी अभियान के दौरान चार परीक्षार्थी अनुचित साधनों (नकल सामग्री) का प्रयोग करते हुए पाए गए। टीम ने तत्काल इसकी सूचना केंद्राध्यक्ष एवं प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय को दी। प्राचार्य ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की।

Sakaldiha PG College exam news  Chandauli khabar cheating case update  Chandauli samachar Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith exams
सकलडीहा पीजी कॉलेज

रिस्टीकेशन की तत्काल कार्रवाई
विश्वविद्यालय की परीक्षा नियमावली का उल्लंघन करने के आरोप में चारों परीक्षार्थियों को तत्काल प्रभाव से परीक्षा से निष्कासित (रिस्टिकेट) कर दिया गया। प्राचार्य प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि संबंधित प्रकरण को सभी आवश्यक अभिलेखों और सील बंद साक्ष्यों के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय को प्रेषित कर दिया गया है।

अनुशासन और शुचिता पर प्राचार्य का एक्शन
प्राचार्य प्रदीप कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया कि महाविद्यालय को इस वर्ष अन्य केंद्रों के परीक्षार्थियों के लिए भी केंद्र बनाया गया है। बाहरी परीक्षार्थियों को स्थानीय अनुशासन की जानकारी कम होने के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि परीक्षा की पवित्रता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। महाविद्यालय का लक्ष्य निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराना है ताकि योग्य और परिश्रमी विद्यार्थियों के भविष्य के साथ न्याय हो सके।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*