जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा पीजी कॉलेज में इग्नू प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर, जल्द करें आवेदन

सकलडीहा पीजी कॉलेज में इग्नू का यह अध्ययन केंद्र लंबे समय से संचालित है और यहां बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेते रहे हैं।
 

सकलडीहा पीजी कॉलेज में इग्नू प्रवेश शुरू

बीए, एमए, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन

प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 निर्धारित

चन्दौली जिले के सकलडीहा पीजी कॉलेज में स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र (48047) ने सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस वर्ष प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

केंद्र समन्वयक प्रोफेसर समीम राइन ने बताया कि बीए, एमए, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

सकलडीहा पीजी कॉलेज में इग्नू का यह अध्ययन केंद्र लंबे समय से संचालित है और यहां बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेते रहे हैं। केंद्र में शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए छात्रों को एक सहज और सरल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया उपलब्ध कराई गई है।

प्रो. समीम राइन ने आगे कहा कि इस वर्ष भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और सुरक्षित है। उन्होंने छात्रों को समय पर आवेदन करने और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*